औरैया में परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण:पीईटी परीक्षा में सुरक्षा और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए अधिकारियों को निर्देश

औरैया में परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण:पीईटी परीक्षा में सुरक्षा और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए अधिकारियों को निर्देश

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आज 25.10.2026 को आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 को जनपद में शांतिपूर्ण, सकुशल, निष्पक्ष एवं शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जनपदीय कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया गया, जहां सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से विभिन्न परीक्षा केंद्रों की सतत निगरानी की जा रही है। अधिकारियों द्वारा ड्यूटी पर तैनात संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक और उपजिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *