दुर्गापूजा महोत्सव में चौथे दिन पहुंचे 3 लाख श्रद्धालु:’मां वैष्णो देवी’ पंडाल में 20 हजार से ज्यादा ने किए दर्शन, SP ने भंडारे में प्रसाद बांटा

दुर्गापूजा महोत्सव में चौथे दिन पहुंचे 3 लाख श्रद्धालु:’मां वैष्णो देवी’ पंडाल में 20 हजार से ज्यादा ने किए दर्शन, SP ने भंडारे में प्रसाद बांटा

सुल्तानपुर में राजकीय मेडिकल कॉलेज के सामने इस बार ‘मां वैष्णो देवी’ के भव्य पंडाल और विशेष रूप से तैयार की गई मुख्य गुफा में श्रद्धालुओं का शनिवार देर रात भी तांता लगा रहा। समिति के आशीष ने बताया कि इस दिव्य और पवित्र गुफा को तैयार करने में एक महीने से अधिक का समय और लगभग 8 लाख रुपये का बजट खर्च हुआ है। भक्तों को जम्मू की तर्ज पर ही विशेष प्रसाद वितरित किया जा रहा है, जिसकी काउंटिंग के जरिए यह पता चला है कि पिछले तीन दिनों में 20 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं. प्रसाद समाप्त होने पर अब फुटकर में प्रसाद मंगवाकर स्थानीय स्तर पर चढ़ाया जा रहा है। गुफा की पवित्रता और दिव्यता को बनाए रखने के लिए दर्शनार्थियों को नंगे पांव प्रवेश कराया जा रहा है। बच्चे, महिलाएं, पुरुष और बेटियां सभी बढ़-चढ़कर दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. यहाँ तक कि इस आध्यात्मिक माहौल के बीच लोग सेल्फी लेने का लुत्फ उठाते भी नजर आ रहे हैं।
आयोजकों का अनुमान है कि आगामी दो दिनों के मेलों में श्रद्धालुओं की संख्या के सारे पुराने रिकॉर्ड टूट सकते हैं. छोटी जगह में इतनी भव्य और दिव्य गुफा तैयार करने में कई मुश्किलें आईं, जिन्हें माता रानी के आशीर्वाद से सफलतापूर्वक दूर किया गया। विजयादशमी से शुरू हुए सुल्तानपुर में मेले में शनिवार चौथे दिन भीड़ ने रिकॉर्ड तोड़ा। लगभग ढाई से तीन लाख की भीड़ शहर में पूजा पंडालो पर दर्शन करने पहुंची। जहां डीएम आवास के पास घर सुल्तानपुर फाउंडेशन के संतोष पांडेय व उनके सहयोगियों द्वारा हजारों लोगों को भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया वही आजाद पार्क बस स्टॉप पर अंकुरण फाउंडेशन ने भी श्रद्धालुओ के प्रसाद का ख़ास इंतजाम किया था। साथ ही अंकुरण की ओर से मेडिकल कैम्प भी लगाया गया। वही एसपी विनीत जायसवाल ने देर रात चौकी शाहगंज क्षेत्र में स्थापित दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान पंडाल समितियों के सदस्यों से संवाद स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। भंडारे में उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *