शरद पूर्णिमा पर गंगा स्नान को देर रात पहुंचे श्रद्धालु:फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर देर रात से जुटने लगे आसपास के जिलों के लोग

शरद पूर्णिमा पर गंगा स्नान को देर रात पहुंचे श्रद्धालु:फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर देर रात से जुटने लगे आसपास के जिलों के लोग

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर शरद पूर्णिमा के गंगा स्नान के लिए शनिवार देर रात 10 बजे से ही श्रद्धालु पहुंचने लगे हैं। आसपास के जिलों से आए लोग सुबह 4 बजे स्नान कर अपने घर लौट जाएंगे। हरदोई, शाहजहांपुर, बदायूं, कन्नौज, इटावा और मैनपुरी जैसे पड़ोसी जिलों से लोग यहां गंगा स्नान के लिए आते हैं। रविवार को शरद पूर्णिमा है, इसलिए बड़ी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद है।
मैनपुरी से आईं कांति देवी ने बताया कि वह अपने बेटे के साथ आई हैं और रात घाट पर ही रुकेंगी। हरदोई की रहने वाली सुशील ने बताया कि वह सुबह जल्दी स्नान करने के लिए परिवार के साथ आई हैं। घाट के पंडितों ने रुकने की अच्छी व्यवस्था की है। शरद पूर्णिमा को लेकर पांचाल घाट पर पंडितों ने अपनी दुकानें सजा ली हैं। घाट के दूसरी तरफ भी काफी संख्या में श्रद्धालु रुके हुए हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *