बैकुंठपुर|स्थानीय थाना क्षेत्र में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में आठ लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। घायलों में सोनवलिया गांव की नीलम देवी, अमेरिकन शर्मा और रेणु देवी, बनौरा गांव के रवि रंजन, सिरसा मानपुर गांव के अर्जुन कुमार, जगदीशपुर गांव की रीना देवी, खैरा आजम गांव की संजू देवी और सिरसा गांव के अशोक पांडेय शामिल हैं। सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहीं, जगदीशपुर गांव में हुई मारपीट के एक मामले में हरेराम प्रसाद द्वारा पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बैकुंठपुर|स्थानीय थाना क्षेत्र में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में आठ लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। घायलों में सोनवलिया गांव की नीलम देवी, अमेरिकन शर्मा और रेणु देवी, बनौरा गांव के रवि रंजन, सिरसा मानपुर गांव के अर्जुन कुमार, जगदीशपुर गांव की रीना देवी, खैरा आजम गांव की संजू देवी और सिरसा गांव के अशोक पांडेय शामिल हैं। सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहीं, जगदीशपुर गांव में हुई मारपीट के एक मामले में हरेराम प्रसाद द्वारा पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

