मरीजों की सुविधाओं की गुणवत्ता पर जोर

मरीजों की सुविधाओं की गुणवत्ता पर जोर

किशनगंज| किशनगंज सदर अस्पताल में मरीजों को बेहतर उपचार, आवश्यक सुविधाएं और सम्मानजनक व्यवहार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चिकित्सकों तथा पारामेडिकल कर्मियों के साथ अलग-अलग बैठकें आयोजित की गईं। सिविल सर्जन डॉ. राज कुमार चौधरी और अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. मंजर आलम की उपस्थिति में हुई बैठकों में उपचार की गुणवत्ता, मरीजों की सुविधाओं और स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभावी संचालन पर चर्चा की गई। चिकित्सकों के साथ हुई बैठक में मरीजों को समय पर चिकित्सकीय परामर्श और आवश्यक उपचार उपलब्ध कराने के महत्व पर जोर दिया गया। अस्पताल की कार्यप्रणाली को अधिक व्यवस्थित बनाने, उपलब्ध सुविधाओं का बेहतर उपयोग करने और चिकित्सा सेवाओं को मरीजों की जरूरतों के अनुरूप संचालित करने पर विचार-विमर्श किया गया। सरकारी अस्पताल में बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्रों से मरीज पहुंचते हैं। किशनगंज| किशनगंज सदर अस्पताल में मरीजों को बेहतर उपचार, आवश्यक सुविधाएं और सम्मानजनक व्यवहार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चिकित्सकों तथा पारामेडिकल कर्मियों के साथ अलग-अलग बैठकें आयोजित की गईं। सिविल सर्जन डॉ. राज कुमार चौधरी और अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. मंजर आलम की उपस्थिति में हुई बैठकों में उपचार की गुणवत्ता, मरीजों की सुविधाओं और स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभावी संचालन पर चर्चा की गई। चिकित्सकों के साथ हुई बैठक में मरीजों को समय पर चिकित्सकीय परामर्श और आवश्यक उपचार उपलब्ध कराने के महत्व पर जोर दिया गया। अस्पताल की कार्यप्रणाली को अधिक व्यवस्थित बनाने, उपलब्ध सुविधाओं का बेहतर उपयोग करने और चिकित्सा सेवाओं को मरीजों की जरूरतों के अनुरूप संचालित करने पर विचार-विमर्श किया गया। सरकारी अस्पताल में बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्रों से मरीज पहुंचते हैं।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *