टेंपो पलटने से पति-पत्नी से जख्मी

टेंपो पलटने से पति-पत्नी से जख्मी

शेखपुरा | मेहुस थाना क्षेत्र के नवादा मोड़ के समीप सीएनजी टेंपो पलटने से पति-पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों की पहचान लखीसराय जिले के हलसी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुमैठा गांव निवासी टुनटुन कुमार और उनकी पत्नी क्रांति देवी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि दोनों पटना में रहकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। फिलहाल वे अपने गांव कुमैठा आए हुए थे। मिली जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी सीएनजी टेंपो से पटना लौट रहे थे। इसी दौरान मेहुस थाना क्षेत्र के नवादा गांव स्थित मोड़ के पास चालक का वाहन पर से नियंत्रण हट गया। शेखपुरा | मेहुस थाना क्षेत्र के नवादा मोड़ के समीप सीएनजी टेंपो पलटने से पति-पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों की पहचान लखीसराय जिले के हलसी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुमैठा गांव निवासी टुनटुन कुमार और उनकी पत्नी क्रांति देवी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि दोनों पटना में रहकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। फिलहाल वे अपने गांव कुमैठा आए हुए थे। मिली जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी सीएनजी टेंपो से पटना लौट रहे थे। इसी दौरान मेहुस थाना क्षेत्र के नवादा गांव स्थित मोड़ के पास चालक का वाहन पर से नियंत्रण हट गया।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *