बरेली में टेम्प्रेचर 31°C:धूप निकली, रुक-रुककर बह रही, बारिश नहीं होगी

बरेली में टेम्प्रेचर 31°C:धूप निकली, रुक-रुककर बह रही, बारिश नहीं होगी

बरेली में मौसम का मिजाज बदल गया है। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी महसूस हो रही है, जबकि सुबह और शाम हल्की ठंडक सर्दी की आहट दे रही है। तापमान में इस अंतर से लोगों की दिनचर्या भी बदल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिन में गर्मी रहेगी, लेकिन शाम ढलने के बाद मौसम सुहावना हो जाएगा। फिलहाल बारिश के कोई आसार नहीं हैं। आसमान साफ रहेगा और वर्षा की संभावना लगभग शून्य है। दिन में तेज धूप और सुबह-शाम हल्की ठंडक का यह सिलसिला अगले चार दिनों तक जारी रहने का अनुमान है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *