मकान में हुई चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार:24 तोला सोना और 5 लाख कैश ले गए थे बदमाश, वृंदावन गया था परिवार

मकान में हुई चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार:24 तोला सोना और 5 लाख कैश ले गए थे बदमाश, वृंदावन गया था परिवार

जोधपुर में 24 तोला सोने और 5 लाख कैश चोरी के मामले में बोरानाडा थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। चोर मकान के ताले और बेडरूम की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी में रखे करीब 24 तोल सोने के आभूषण, 100 ग्राम चांदी और कैश चोरी कर ले गए थे। पुलिस इस मामले में आरोपी से पूछताछ कर रही है। ट्रेन से बाहर गए थे मकान मालिक मामले में देवीसिंह पुत्र मुकनसिंह राजपुरोहित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार, 13 सितंबर को वह परिवार सहित ट्रेन से वृंदावन गए हुए थे। और घर पर आगे के कमरे में उनके साले का लड़का मोहित रुका हुआ था, जबकि बेडरूम और कमरों के ताला लगा था। 16 सितंबर की रात करीब 8.30 बजे मोहित के पास फोन आया कि उनके मकान के ताले टूटे हुए हैं और बेडरूम के पीछे की खिड़की तथा अलमारी का लॉक टूटा है। सुबह घर लौटने पर जब अलमारी की जांच की गई, तो उसमें रखे करीब 24 तोला वजनी सोने के गहने जिसमें दो चेन, अंगूठियां, आड, ठुसी, रखड़ी सेट, शीश फूल, कानों के झुमके-लटकन, फूंसी, मादलिया, मंगलसूत्र और फीणी आदि गायब थी। इसके अलावा चांदी की पांच जोड़ियां पायल, कड़ा पायल और लक्ष्मी जी के 5 सिक्के, सहित कुल 5 लाख रुपये नकद गायब मिले। इस पर थाने में रिपोर्ट दी गई। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आस-पड़ोस में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जिसमें सामने आया कि 15 और 16 सितंबर की रात करीब 12 बजे 2 संदिग्ध हीरो होंडा मोटर साइकिल पर आए थे। और मकान के आगे से निकलने के डेढ़ घंटे बाद वापस गए। मामले में उपनिरीक्षक चमनाराम को जांच सौंपी थी। जिसमें कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी दीपक जोशी (36) पुत्र मुन्नालाल ब्राह्मण, निवासी सेवाड़ी, बाली जिला पाली, हाल निवासी हाउसिंग बोर्ड धोबियों का बास, आबूरोड को गिरफ्तार कर लिया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *