चेवाड़ा | चेवाड़ा प्रखंड के अंबेडकर भवन में शनिवार को भूमि विवाद से संबंधित मामलों के निपटारे को लेकर शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अधिकारियों ने दोनों पक्षों की बात सुनी। संबंधित जमीन के कागजातों की जांच की। जांच और पक्षकारों की दलील सुनने के बाद कुल तीन मामलों का निपटारा किया गया। सीओ शोभा कुमारी ने बताया कि शिविर में पहले से लंबित दो मामले थे। चार नए मामले भी सामने आए। सभी मामलों में संबंधित पक्षों को अपनी बात रखने का मौका दिया गया। दस्तावेजों की जांच, दोनों पक्षों की सहमति, और तथ्यों के आधार पर दो पुराने तथा एक नए मामले का निपटारा कर दिया गया। सीओ ने बताया कि शिविर में कुल छह मामले रहे। इनमें तीन मामलों का समाधान किया गया है। चेवाड़ा | चेवाड़ा प्रखंड के अंबेडकर भवन में शनिवार को भूमि विवाद से संबंधित मामलों के निपटारे को लेकर शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अधिकारियों ने दोनों पक्षों की बात सुनी। संबंधित जमीन के कागजातों की जांच की। जांच और पक्षकारों की दलील सुनने के बाद कुल तीन मामलों का निपटारा किया गया। सीओ शोभा कुमारी ने बताया कि शिविर में पहले से लंबित दो मामले थे। चार नए मामले भी सामने आए। सभी मामलों में संबंधित पक्षों को अपनी बात रखने का मौका दिया गया। दस्तावेजों की जांच, दोनों पक्षों की सहमति, और तथ्यों के आधार पर दो पुराने तथा एक नए मामले का निपटारा कर दिया गया। सीओ ने बताया कि शिविर में कुल छह मामले रहे। इनमें तीन मामलों का समाधान किया गया है।

