बाढ़ और जलजमाव से लेकर स्वास्थ्य तक के मुद्दों पर चर्चा

बाढ़ और जलजमाव से लेकर स्वास्थ्य तक के मुद्दों पर चर्चा

भास्कर न्यूज| किशनगंज जिले में सामाजिक विकास को प्रभावी बनाने और विभिन्न संस्थाओं के बीच समन्वय मजबूत करने के उद्देश्य से शनिवार को बेथल मिशन स्कूल के निकट एमआरसी कार्यालय में सीएसओ/एनजीओ समन्वय बैठक आयोजित की गई। यूनिसेफ, बीएआईजी एवं जीपीएसवीएस के संयुक्त तत्वावधान में हुई बैठक में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। जीपीएसवीएस के चेयरमैन एवं सीईओ रमेश कुमार ने स्वागत संबोधन में बैठक के उद्देश्यों की जानकारी दी। आजाद इंडिया फाउंडेशन, प्रथम एजुकेशन, गोइंग टू स्कूल, यूनाइट फाउंडेशन और मिल्ली एजुकेशन सहित विभिन्न संस्थाओं ने अपनी गतिविधियों और अनुभवों को साझा किया। बीएआईजी के समन्वयक कमल कामत ने चर्चा का संचालन किया। बैठक में बाढ़, जलजमाव, आपदा प्रबंधन, जलवायु सहनशीलता, स्वास्थ्य, शिक्षा, बाल संरक्षण और आजीविका जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। प्रतिभागियों ने संसाधनों के साझाकरण, सूचनाओं के आदान-प्रदान, संयुक्त कार्यक्रमों तथा सरकारी विभागों से समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया, ताकि जरूरतमंदों तक समय पर सहायता पहुंचाई जा सके। भास्कर न्यूज| किशनगंज जिले में सामाजिक विकास को प्रभावी बनाने और विभिन्न संस्थाओं के बीच समन्वय मजबूत करने के उद्देश्य से शनिवार को बेथल मिशन स्कूल के निकट एमआरसी कार्यालय में सीएसओ/एनजीओ समन्वय बैठक आयोजित की गई। यूनिसेफ, बीएआईजी एवं जीपीएसवीएस के संयुक्त तत्वावधान में हुई बैठक में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। जीपीएसवीएस के चेयरमैन एवं सीईओ रमेश कुमार ने स्वागत संबोधन में बैठक के उद्देश्यों की जानकारी दी। आजाद इंडिया फाउंडेशन, प्रथम एजुकेशन, गोइंग टू स्कूल, यूनाइट फाउंडेशन और मिल्ली एजुकेशन सहित विभिन्न संस्थाओं ने अपनी गतिविधियों और अनुभवों को साझा किया। बीएआईजी के समन्वयक कमल कामत ने चर्चा का संचालन किया। बैठक में बाढ़, जलजमाव, आपदा प्रबंधन, जलवायु सहनशीलता, स्वास्थ्य, शिक्षा, बाल संरक्षण और आजीविका जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। प्रतिभागियों ने संसाधनों के साझाकरण, सूचनाओं के आदान-प्रदान, संयुक्त कार्यक्रमों तथा सरकारी विभागों से समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया, ताकि जरूरतमंदों तक समय पर सहायता पहुंचाई जा सके।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *