शादी के लिए 150 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी किशोरी:प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी, एक घंटे चला हंगामा; प्रेमी के समझाने पर नीचे उतरी

शादी के लिए 150 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी किशोरी:प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी, एक घंटे चला हंगामा; प्रेमी के समझाने पर नीचे उतरी

पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र में शनिवार को प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। पदमा सूर्य मंदिर के पास एक 17 वर्षीय किशोरी अपने प्रेमी से शादी करने की जिद में करीब 150 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। प्रेमी भी नाबालिग है। इधर, लड़की टावर पर चढ़कर गांव के ही प्रेमी से शादी कराने की मांग करने लगी। इस दौरान मौके पर अफरातफरी मच गई। परिजनों और ग्रामीणों के काफी समझाने के बावजूद वह नीचे उतरने को तैयार नहीं थी। किशोरी अपनी जिद पर अड़ी रही
करीब 11:30 बजे किशोरी अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गई। उसे इतनी ऊंचाई पर चढ़ा देख परिजनों और ग्रामीणों के हाथ-पांव फूल गए। लोगों ने काफी देर तक उसे समझाने और नीचे उतारने की कोशिश की, लेकिन किशोरी अपनी जिद पर अड़ी रही। उसकी मांग थी कि गांव के जिस किशोर से वह प्रेम करती है, उसी से उसकी शादी कराई जाए। घटना की सूचना मिलने पर मनातू थाना प्रभारी विक्की कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने भी किशोरी को समझाकर नीचे उतारने का प्रयास किया। शादी कराने की बात पर मानी
हालांकि, किशोरी अपनी मांग पूरी होने तक नीचे उतरने को तैयार नहीं थी। इसके बाद उसके प्रेमी को मौके पर बुलाया गया। किशोर ने भी उसे नीचे उतरने के लिए समझाया। परिजनों और ग्रामीणों ने शादी कराने की बात कही, जिसके बाद किशोरी नीचे उतरने के लिए राजी हुई। करीब एक घंटे तक चले इस घटनाक्रम के बाद किशोरी सुरक्षित नीचे उतर आई। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। बताया जाता है कि किशोरी और किशोर दोनों नाबालिग हैं। पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र में शनिवार को प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। पदमा सूर्य मंदिर के पास एक 17 वर्षीय किशोरी अपने प्रेमी से शादी करने की जिद में करीब 150 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। प्रेमी भी नाबालिग है। इधर, लड़की टावर पर चढ़कर गांव के ही प्रेमी से शादी कराने की मांग करने लगी। इस दौरान मौके पर अफरातफरी मच गई। परिजनों और ग्रामीणों के काफी समझाने के बावजूद वह नीचे उतरने को तैयार नहीं थी। किशोरी अपनी जिद पर अड़ी रही
करीब 11:30 बजे किशोरी अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गई। उसे इतनी ऊंचाई पर चढ़ा देख परिजनों और ग्रामीणों के हाथ-पांव फूल गए। लोगों ने काफी देर तक उसे समझाने और नीचे उतारने की कोशिश की, लेकिन किशोरी अपनी जिद पर अड़ी रही। उसकी मांग थी कि गांव के जिस किशोर से वह प्रेम करती है, उसी से उसकी शादी कराई जाए। घटना की सूचना मिलने पर मनातू थाना प्रभारी विक्की कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने भी किशोरी को समझाकर नीचे उतारने का प्रयास किया। शादी कराने की बात पर मानी
हालांकि, किशोरी अपनी मांग पूरी होने तक नीचे उतरने को तैयार नहीं थी। इसके बाद उसके प्रेमी को मौके पर बुलाया गया। किशोर ने भी उसे नीचे उतरने के लिए समझाया। परिजनों और ग्रामीणों ने शादी कराने की बात कही, जिसके बाद किशोरी नीचे उतरने के लिए राजी हुई। करीब एक घंटे तक चले इस घटनाक्रम के बाद किशोरी सुरक्षित नीचे उतर आई। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। बताया जाता है कि किशोरी और किशोर दोनों नाबालिग हैं।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *