बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड में जंगली हाथियों की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। 23 अक्टूबर को वन विभाग से मिली सूचना के अनुसार, बड़की पुन्नू क्षेत्र में 35 हाथियों का झुंड लगातार विचरण कर रहा है। हाथियों की आवाजाही को देखते हुए वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने और रात के समय अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। वन विभाग की चेतावनी के वहां ऐसे में हाथियों के अचानक सड़क पर आ जाने से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। विभाग ने लोगों से हाथियों के पास जाने, भीड़ लगाने, फोटो-वीडियो बनाने और शोर मचाकर उन्हें भगाने की कोशिश नहीं करने की अपील की है। ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील इधर, वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि हाथियों की मौजूदगी वाले क्षेत्रों में जाने से बचें। बच्चों को अकेले बाहर न भेजें और परिवार के सदस्यों को भी सावधान करें। हाथियों को देखकर उनके पास जाने या उन्हें उकसाने के बजाय सुरक्षित दूरी बनाए रखें। किसी भी आपात स्थिति या हाथियों की गतिविधि की सूचना तुरंत वन विभाग को दें। आपातकालीन सहायता: वन विभाग की ओर से जारी क्यूआरटी हेल्पलाइन नंबर 6204410674 पर संपर्क किया जा सकता है। बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड में जंगली हाथियों की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। 23 अक्टूबर को वन विभाग से मिली सूचना के अनुसार, बड़की पुन्नू क्षेत्र में 35 हाथियों का झुंड लगातार विचरण कर रहा है। हाथियों की आवाजाही को देखते हुए वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने और रात के समय अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। वन विभाग की चेतावनी के वहां ऐसे में हाथियों के अचानक सड़क पर आ जाने से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। विभाग ने लोगों से हाथियों के पास जाने, भीड़ लगाने, फोटो-वीडियो बनाने और शोर मचाकर उन्हें भगाने की कोशिश नहीं करने की अपील की है। ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील इधर, वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि हाथियों की मौजूदगी वाले क्षेत्रों में जाने से बचें। बच्चों को अकेले बाहर न भेजें और परिवार के सदस्यों को भी सावधान करें। हाथियों को देखकर उनके पास जाने या उन्हें उकसाने के बजाय सुरक्षित दूरी बनाए रखें। किसी भी आपात स्थिति या हाथियों की गतिविधि की सूचना तुरंत वन विभाग को दें। आपातकालीन सहायता: वन विभाग की ओर से जारी क्यूआरटी हेल्पलाइन नंबर 6204410674 पर संपर्क किया जा सकता है।

