आगरा की मंडी समिति में कड़ी सुरक्षा:तीन शिफ्ट में सुरक्षाकर्मी कर रहे मतपेटिकाओं की निगरानी, 27 को होगी मतगणना

आगरा की मंडी समिति में कड़ी सुरक्षा:तीन शिफ्ट में सुरक्षाकर्मी कर रहे मतपेटिकाओं की निगरानी, 27 को होगी मतगणना

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की आगरा खंड शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव की मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद मतपेटियां फिरोजाबाद स्थित गल्ला मंडी में पहुंच चुकी हैं। यहां बने स्ट्रांग रूम में इन्हें रखा गया है। इन्हें अब 27 अक्टूबर को होने वाली मतगणना के समय ही बाहर निकाला जाएगा। मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रखा गया है। पूरे एरिया को बेरिकेड किया गया है। हर जगह पर पीएसी और पुलिस तैनात है। किसी भी बाहरी व्यक्ति को अंदर आने नहीं दिया जा रहा। यहां पर तीन शिफ्ट में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है।
गल्ला मंडी पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
24 अक्टूबर को स्नातक-शिक्षक MLC चुनाव के तहत शुक्रवार को मतदान की प्रक्रिया संपन्न हुई। सुबह 8 बजे से आगरा के 75 बूथों पर दोनों सीटों के लिए मतदान हुआ। जबकि आगरा खंड के अंतर्गत आने वाले 12 जिलों के 412 बूथों पर चुनाव हुआ। शिक्षक MLC के लिए 150 और स्नातक MLC के लिए 262 बूथों पर मतदान हुआ। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतपेटियों को गल्ला मंडी में लाया गया। यहां देर रात तक इन्हें जमा करने की प्रक्रिया चलती रही। इन जिलों की मतपेटियां रखी गईं आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, अलीगढ़, कासगंज, एटा, हाथरस, कन्नौज, फर्रुखाबाद, औरेया और इटावा।
27 अक्टूबर को होगी मतगणना
आगरा खंड के 12 जिलों में शिक्षक और स्नातक सीटों के लिए कुल 25 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें स्नातक सीट पर 13 और शिक्षक सीट पर 12 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। दोनों सीटों की मतगणना की 27 अक्टूबर को गल्ला मंडी में ही सुबह 8 बजे से शुरू होगी। इसके लिए 14-14 टेबल लगाई जाएंगी। शिक्षक सीट का परिणाम उसी दिन शाम तक आने की उम्मीद है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *