चूरू में 23 से 26 अक्टूबर तक राज्य पुरस्कार स्काउट-गाइड, रोवर-रेंजर शिविर का आयोजन हो रहा है। इस शिविर में कुल 256 विद्यार्थी और 20 प्रशिक्षक भाग ले रहे हैं। राज्य स्तरीय परीक्षा स्काउट एलओसी राजाक रज्जाक खान, रोवर एलओसी सत्यनारायण स्वामी और गाइड एलओसी सुभिता गील के नेतृत्व में की जा रही है। शिविर में कई तरह की परीक्षाएं और गतिविधियां आयोजित हो रही हैं, जिनसे स्काउट-गाइड जीवन में आत्मनिर्भर बन सकें। इस शिविर में चूरू जिले के सुजानगढ़, रतनगढ़, बीदासर, सरदारशहर, तारानगर, राजगढ़ और सिद्धमुख सहित कई इलाकों के स्काउट-गाइड, रोवर-रेंजर शामिल हैं। शिविर के आयोजन में मनीराम, विजय कुमार, विमल शर्मा, किशोर कुमार, सुशीला, विमल, सरोज, प्रेमलता, अमरसिंह और कमला सहित स्टाफ सदस्य मदद कर रहे हैं।

