आईटीआई स्टूडेंट्स ने बाइक रैली के जरिए किया जागरूक:’वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है’ के नारों से ज्यादा से ज्यादा मतदान की अपील

आईटीआई स्टूडेंट्स ने बाइक रैली के जरिए किया जागरूक:’वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है’ के नारों से ज्यादा से ज्यादा मतदान की अपील

बारां में पंचायती राज चुनाव में मतदान बढ़ाने के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम हुआ। झालावाड़ रोड स्थित सरकारी आईटीआई में यह आयोजन किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी बालमुकुंद असावा और सीईओ शिवेंद्र प्रताप के निर्देश पर प्रशिक्षणार्थियों ने बाइक रैली निकाली। रैली में स्वीप सह प्रभारी अमित भार्गव और आईटीआई स्टाफ भी शामिल थे। युवाओं ने ‘वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है’ जैसे नारे लगाए। रैली दौलतपुरा से होते हुए कलमंडा पहुंची, जहां बालाजी तिराहे पर मानव श्रृंखला बनाई गई।
इस दौरान भार्गव ने सभी को बिना डर, दबाव या लालच के मतदान करने की शपथ दिलाई। प्रशिक्षणार्थियों को ईसीआई नेट ऐप से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और ईपिक में बदलाव की प्रक्रिया भी सिखाई गई। रैली वापस आईटीआई पहुंचकर खत्म हुई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *