राम मनुज राम को जेल अधीक्षक पद पर पदोन्नति मिली:सीनियर अधिकारी ने बैज लगाकर किया सम्मानित; बोले- पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ काम करेंगे

राम मनुज राम को जेल अधीक्षक पद पर पदोन्नति मिली:सीनियर अधिकारी ने बैज लगाकर किया सम्मानित; बोले- पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ काम करेंगे

गयाजी सेंट्रल जेल के जेलर राम मनुज राम को जेल अधीक्षक के पद पर पदोन्नति मिली है। जेल की प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और अनुशासन बनाए रखने में उनकी खास भूमिका रही। उनकी इस उपलब्धि पर खुशी का माहौल है। वरिष्ठ जेल अधिकारी विजय अरोड़ा ने उन्हें बैज लगाकर सम्मानित किया। मिठाई खिलाकर नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। कहा कि यह पदोन्नति राम मनुज राम की मेहनत, लगन और ईमानदारी का नतीजा है। नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प जेल अधीक्षक के पद पर पदोन्नति मिलने पर राम मनुज राम ने खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारी उनके लिए महत्वपूर्ण अवसर के साथ एक बड़ी जवाबदेही भी है। वह अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे। साथ ही प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने और अपने कार्यक्षेत्र में अनुशासन तथा जिम्मेदारी को प्राथमिकता देने का प्रयास करेंगे। गयाजी सेंट्रल जेल के जेलर राम मनुज राम को जेल अधीक्षक के पद पर पदोन्नति मिली है। जेल की प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और अनुशासन बनाए रखने में उनकी खास भूमिका रही। उनकी इस उपलब्धि पर खुशी का माहौल है। वरिष्ठ जेल अधिकारी विजय अरोड़ा ने उन्हें बैज लगाकर सम्मानित किया। मिठाई खिलाकर नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। कहा कि यह पदोन्नति राम मनुज राम की मेहनत, लगन और ईमानदारी का नतीजा है। नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प जेल अधीक्षक के पद पर पदोन्नति मिलने पर राम मनुज राम ने खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारी उनके लिए महत्वपूर्ण अवसर के साथ एक बड़ी जवाबदेही भी है। वह अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे। साथ ही प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने और अपने कार्यक्षेत्र में अनुशासन तथा जिम्मेदारी को प्राथमिकता देने का प्रयास करेंगे।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *