अशोकनगर में मजदूर को जमीन पर पटककर मारे थप्पड़:आरोपी बोले- 30 हजार एडवांस लिए और काम छोड़कर भाग गया, पीटने वाले गिरफ्तार

अशोकनगर में मजदूर को जमीन पर पटककर मारे थप्पड़:आरोपी बोले- 30 हजार एडवांस लिए और काम छोड़कर भाग गया, पीटने वाले गिरफ्तार

अशोकनगर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में आने वाले टकनेरी गांव में पैसों के लेन-देन के विवाद में दो लोगों ने 28 साल के एक मजदूर युवक की पिटाई कर दी। आरोपियों ने युवक को जमीन पर पटककर घूंसों से पीटा और घसीटते हुए कुछ दूर तक ले गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर होने के बाद पुलिस हरकत में आई। रविवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों पर मारपीट और एससी-एसटी एक्ट के केस मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार, शनिवार को टकनेरी गांव के रहने वाले 28 साल के सोनू आदिवासी के साथ प्रदीप सरदार और रज्जू सरदार ने मारपीट की थी। पीड़ित सोनू पिछले 5-6 सालों से दोनों के यहां मजदूरी का काम कर रहा था। सोनू का कहना है कि इतने सालों से काम करने के बावजूद उसे तय मजदूरी से कम पैसे दिए जा रहे थे, जिससे परेशान होकर वह काम छोड़कर अपने घर आ गया था। वहीं दूसरी तरफ, आरोपियों का दावा है कि सोनू ने उनसे 30 हजार रुपए से ज्यादा एडवांस ले रखे थे और पैसे लौटाए बिना ही काम छोड़कर भाग निकला था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। दोनों आरोपी गिरफ्तार कोतवाली थाना प्रभारी रवि प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि शुरुआती दौर में पीड़ित डर की वजह से थाने नहीं पहुंचा था। पुलिस ने जब वीडियो देखा तो फरियादी से फोन पर संपर्क कर उसे थाने बुलवाया और उसकी शिकायत पर केस दर्ज किया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *