पत्नी से विवाद, हाईटेंशन पोल पर चढ़ गया युवक

पत्नी से विवाद, हाईटेंशन पोल पर चढ़ गया युवक

भास्कर न्यूज| बांका बांका टाउन थाना क्षेत्र के मुढ़हारा रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को एक युवक 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन के पोल पर चढ़ गया। सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची। युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए करीब छह घंटे से अधिक समय तक रेस्क्यू का प्रयास जारी रहा, लेकिन देर शाम तक सफलता नहीं मिल सकी थी। युवक दुमका निवासी मनोज राय है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पत्नी के साथ घरेलू विवाद के बाद वह बिजली के पोल पर चढ़ गया। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से भी कमजोर है। हालांकि, उसके पोल पर चढ़ने के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि युवक के नीचे उतरने के बाद ही हो सकेगी। पुलिसकर्मी उसे नीचे उतारने के लिए ऊपर चढ़ने की कोशिश की तो वह और ऊपर की ओर जाने लगा। भास्कर न्यूज| बांका बांका टाउन थाना क्षेत्र के मुढ़हारा रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को एक युवक 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन के पोल पर चढ़ गया। सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची। युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए करीब छह घंटे से अधिक समय तक रेस्क्यू का प्रयास जारी रहा, लेकिन देर शाम तक सफलता नहीं मिल सकी थी। युवक दुमका निवासी मनोज राय है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पत्नी के साथ घरेलू विवाद के बाद वह बिजली के पोल पर चढ़ गया। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से भी कमजोर है। हालांकि, उसके पोल पर चढ़ने के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि युवक के नीचे उतरने के बाद ही हो सकेगी। पुलिसकर्मी उसे नीचे उतारने के लिए ऊपर चढ़ने की कोशिश की तो वह और ऊपर की ओर जाने लगा।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *