मेले से लाई मिठाई मांगी तो बेटे ने पिता को पीटा, दांत भी तोड़ डाला

मेले से लाई मिठाई मांगी तो बेटे ने पिता को पीटा, दांत भी तोड़ डाला

भास्कर न्यूज| जयपुर मेले से लाई मिठाई खाने के लिए मांगना एक वृद्ध पिता को भारी पड़ गया। आरोप है कि मिठाई मांगने पर गुस्साए बेटे ने 59 वर्षीय पिता टेटू तांती की मुक्के-घूंसों से पिटाई कर दी। मारपीट में वृद्ध का सामने का एक दांत टूट गया, जबकि बाईं आंख में सूजन आ गई। पीड़ित पिता ने बहू पर भी बेटे को जान से मारने के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। जान का खतरा बताते हुए वृद्ध ने शुक्रवार सुबह जयपुर थाने पहुंचकर बेटे के खिलाफ आवेदन दिया और कानूनी कार्रवाई के साथ सुरक्षा की गुहार लगाई। मामला जयपुर थाना क्षेत्र के धरवा गांव का है। पीड़ित टेटू तांती के अनुसार, उनका बेटा संतोष तांती उपरचक मढ़िया मेले से मिठाई लेकर आया था। गुरुवार शाम करीब सात बजे पिता ने बेटे से मिठाई खाने के लिए मांगी। इसी बात पर बेटा नाराज हो गया और गाली-गलौज करते हुए पिता के साथ मारपीट करने लगा। आरोप है कि उसने मुक्के-घूंसे से इस कदर पीटा कि वृद्ध का सामने का एक दांत टूट गया और बाईं आंख सूज गई। पीड़ित पिता ने आवेदन में आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान उनकी बहू ने भी अपने पति को उन्हें जान से मारने के लिए उकसाया। इसके बाद बेटा बड़ा छुरा लेकर उन्हें मारने के लिए पहुंचा। खुद पर दोबारा हमले की आशंका और जान के खतरे को देखते हुए वृद्ध ने घर से भागकर गांव के स्कूल में रात गुजारी। भास्कर न्यूज| जयपुर मेले से लाई मिठाई खाने के लिए मांगना एक वृद्ध पिता को भारी पड़ गया। आरोप है कि मिठाई मांगने पर गुस्साए बेटे ने 59 वर्षीय पिता टेटू तांती की मुक्के-घूंसों से पिटाई कर दी। मारपीट में वृद्ध का सामने का एक दांत टूट गया, जबकि बाईं आंख में सूजन आ गई। पीड़ित पिता ने बहू पर भी बेटे को जान से मारने के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। जान का खतरा बताते हुए वृद्ध ने शुक्रवार सुबह जयपुर थाने पहुंचकर बेटे के खिलाफ आवेदन दिया और कानूनी कार्रवाई के साथ सुरक्षा की गुहार लगाई। मामला जयपुर थाना क्षेत्र के धरवा गांव का है। पीड़ित टेटू तांती के अनुसार, उनका बेटा संतोष तांती उपरचक मढ़िया मेले से मिठाई लेकर आया था। गुरुवार शाम करीब सात बजे पिता ने बेटे से मिठाई खाने के लिए मांगी। इसी बात पर बेटा नाराज हो गया और गाली-गलौज करते हुए पिता के साथ मारपीट करने लगा। आरोप है कि उसने मुक्के-घूंसे से इस कदर पीटा कि वृद्ध का सामने का एक दांत टूट गया और बाईं आंख सूज गई। पीड़ित पिता ने आवेदन में आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान उनकी बहू ने भी अपने पति को उन्हें जान से मारने के लिए उकसाया। इसके बाद बेटा बड़ा छुरा लेकर उन्हें मारने के लिए पहुंचा। खुद पर दोबारा हमले की आशंका और जान के खतरे को देखते हुए वृद्ध ने घर से भागकर गांव के स्कूल में रात गुजारी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *