भास्कर न्यूज| बांका ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ाने के उद्देश्य से शुक्रवार को बांका टाउन हॉल में जीविका एवं आइडीबीआई बैंक के संयुक्त तत्वावधान में मेगा ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिले के 61 स्वयं सहायता समूहों को कुल 1.08 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया गया। इस राशि से महिलाएं कृषि, पशुपालन, खाद्य प्रसंस्करण, सिलाई सहित विभिन्न आयवर्धक गतिविधियों को आगे बढ़ा सकेंगी।कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल एवं आइडीबीआई बैंक के कार्यपालक निदेशक डॉ. कुमार नील लोहित ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर जीविका दीदियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। जिलाधिकारी ने जीविका दीदियों के प्रयासों, आत्मनिर्भरता और वित्तीय अनुशासन की सराहना करते हुए ऋण का सदुपयोग कर अपनी आमदनी बढ़ाने की अपील की। समय पर ऋण की किस्त चुकाने की भी सलाह दी। कार्यक्रम के दौरान जीविका के माध्यम से उत्कृष्ट कार्य करने वाली दीदियों एवं कर्मियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान लाभार्थी महिलाओं ने अपने अनुभव भी साझा किए। स्टॉलों का अधिकारियों ने निरीक्षण किया और महिलाओं को स्वरोजगार के अवसरों को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया।कार्यक्रम में आइडीबीआई बैंक के कार्यपालक निदेशक डॉ. कुमार नील लोहित, अंकुल दुबे, बैंक के अन्य वरीय पदाधिकारी, जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक राकेश कुमार, वित्तीय समावेशन प्रबंधक जय कुमार, प्रखंड परियोजना प्रबंधक अजय कुमार सिंह सहित जिला एवं प्रखंड स्तर के जीविका कर्मी उपस्थित रहे। भास्कर न्यूज| बांका ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ाने के उद्देश्य से शुक्रवार को बांका टाउन हॉल में जीविका एवं आइडीबीआई बैंक के संयुक्त तत्वावधान में मेगा ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिले के 61 स्वयं सहायता समूहों को कुल 1.08 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया गया। इस राशि से महिलाएं कृषि, पशुपालन, खाद्य प्रसंस्करण, सिलाई सहित विभिन्न आयवर्धक गतिविधियों को आगे बढ़ा सकेंगी।कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल एवं आइडीबीआई बैंक के कार्यपालक निदेशक डॉ. कुमार नील लोहित ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर जीविका दीदियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। जिलाधिकारी ने जीविका दीदियों के प्रयासों, आत्मनिर्भरता और वित्तीय अनुशासन की सराहना करते हुए ऋण का सदुपयोग कर अपनी आमदनी बढ़ाने की अपील की। समय पर ऋण की किस्त चुकाने की भी सलाह दी। कार्यक्रम के दौरान जीविका के माध्यम से उत्कृष्ट कार्य करने वाली दीदियों एवं कर्मियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान लाभार्थी महिलाओं ने अपने अनुभव भी साझा किए। स्टॉलों का अधिकारियों ने निरीक्षण किया और महिलाओं को स्वरोजगार के अवसरों को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया।कार्यक्रम में आइडीबीआई बैंक के कार्यपालक निदेशक डॉ. कुमार नील लोहित, अंकुल दुबे, बैंक के अन्य वरीय पदाधिकारी, जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक राकेश कुमार, वित्तीय समावेशन प्रबंधक जय कुमार, प्रखंड परियोजना प्रबंधक अजय कुमार सिंह सहित जिला एवं प्रखंड स्तर के जीविका कर्मी उपस्थित रहे।

