शाजापुर से 60 पेंशनर्स पावागढ़-डाकोर जी तीर्थ यात्रा पर रवाना:विधायक अरुण भीमावद ने दी शुभकामनाएं; तीन दिन बाद 26 को लौटेगी यात्रा

शाजापुर से 60 पेंशनर्स पावागढ़-डाकोर जी तीर्थ यात्रा पर रवाना:विधायक अरुण भीमावद ने दी शुभकामनाएं; तीन दिन बाद 26 को लौटेगी यात्रा

शाजापुर से प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन ने शनिवार से पावागढ़ धाम और डाकोर जी के लिए तीन दिन की तीर्थ यात्रा शुरू की है। शनिवार को शुरू हुई इस यात्रा में 60 पेंशनर्स और उनके 30 परिवार शामिल हैं। यात्रा शुरू होने से पहले सभी यात्री मां राजराजेश्वरी माता मंदिर पहुंचे। यहां पूजा के बाद शाजापुर विधायक अरुण भीमावद ने उन्हें शुभकामनाएं देकर रवाना किया। यात्रा संयोजक रघुवीर सिंह पवार ने बताया कि यात्री पावागढ़ धाम में दर्शन करेंगे और पूर्णिमा पर रात्रि जागरण भी होगा। इसके बाद वे डाकोर जी के दर्शन के लिए जाएंगे। संस्था ने सभी यात्रियों के ठहरने और भोजन का इंतजाम किया है। यह यात्रा 24 अक्टूबर को शुरू हुई थी और 26 अक्टूबर की शाम को शाजापुर लौटेगी। वापसी पर राजराजेश्वरी मैया की पूजा के बाद यात्री अपने घरों को जाएंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *