गोंडा में 2978 बूथों पर SIR विशेष कैंप का आयोजन:डीएम ने किया कई बूथों का निरीक्षण, मतदाता जोड़ने के निर्देश

गोंडा में 2978 बूथों पर SIR विशेष कैंप का आयोजन:डीएम ने किया कई बूथों का निरीक्षण, मतदाता जोड़ने के निर्देश

गोंडा जिले के 2978 मतदेय स्थलों पर आज शनिवार सुबह 10 बजे से विशेष कैंप आयोजित किया गया है। जहां डीएम प्रियंका निरंजन की पहल पर एसआईआर (SIR) प्रक्रिया के बाद लगे इस शिविर में भारी संख्या में नागरिक पहुंच रहे है। इस दौरान एसआईआर में छूटे लोग अपना विवरण दर्ज करवा रहे हैं, वहीं 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवा भी नए मतदाता बनने के लिए आवेदन कर रहे हैं। इन सभी प्राप्त प्रपत्रों के सत्यापन के उपरांत नाम अंतिम सूची में शामिल किए जाएंगे। ​ अभियान का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी ने आज शनिवार दोपहर 1:00 बजे फखरुद्दीन अली अहमद राजकीय इंटर कॉलेज तथा 1:30 बजे पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज स्थित केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। ​ डीएम ने अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ पर न्यूनतम 20 नए व वंचित नागरिकों को जोड़ा जाए। इसके अतिरिक्त जिन प्रविष्टियों में त्रुटियां हैं, उनकी जांच कर संशोधन किया जाए। वर्तमान में सभी केंद्रों पर बीएलओ सूची के दुरुस्तीकरण कार्य में तत्परता से जुटे हैं। ​ जिलाधिकारी ने बताया कि इससे पूर्व 17 अक्टूबर को भी यह शिविर सफलतापूर्वक आयोजित हुआ था, जिसमें नागरिकों की अच्छी भागीदारी रही। आज 24 अक्टूबर के शिविर में भी लोग उत्साहपूर्वक पहुंच रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य शत-प्रतिशत पात्र नागरिकों का पंजीकरण सुनिश्चित करना है। नियमों के तहत पारदर्शी सत्यापन समस्त प्रशासनिक अमला निरंतर निगरानी बनाए हुए है और नियमों के तहत पारदर्शी सत्यापन के बाद ही अंतिम नाम जोड़े जाएंगे। हम लोगों का प्रयास है कि जिन लोगों का मतदाता सूची से नाम छूट गया है उनका नाम जोड़ा जाए जो लोग अभी तक मतदाता सूची में नहीं शामिल हो पाए हैं 18 वर्ष की उम्र पूरा कर लिए हैं उन्हें मतदाता सूची में शामिल किया जाए। मतदाता सूची में शामिल किया काफी संख्या में नए मतदाता और छुटे हुए मतदाता पहुंचकर के अपना फॉर्म भर रहे हैं वेरिफिकेशन करने के बाद इन लोगों को मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा। लगातार हमारे सभी अधिकारी और कर्मचारी भी निरीक्षण कर रहे हैं सभी लोगों को सख्त निर्देश दिया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *