नक्सल प्रभावित गांवों में 14 दिन का विशेष विकास अभियान:कलेक्टर का पेयजल, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं पर जोर; अधिकारियों को मिले 25-25 गांव

नक्सल प्रभावित गांवों में 14 दिन का विशेष विकास अभियान:कलेक्टर का पेयजल, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं पर जोर; अधिकारियों को मिले 25-25 गांव

बालाघाट के बैहर और बिरसा के नक्सल प्रभावित इलाकों में आदिवासी बच्चों की बीमारी से मौत के बाद मुख्यमंत्री ने 100 गांवों के विकास के लिए 225 करोड़ रुपए दिए। 14 दिन का विशेष अभियान चलेगा। कलेक्टर आदित्य सिंह ने शुक्रवार को बैठक में अधिकारियों को गांवों का दौरा कर विकास कार्यों की जमीनी स्थिति देखने और लंबित कामों को तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए। अभियान की तारीख अभी तय नहीं। दूरस्थ गांवों का दौरा करना होगा इस अभियान में हर अधिकारी को 25-25 गांव मिले हैं। वे यहां पहुंचकर विकास कार्यों की प्रगति और सुविधाओं की समीक्षा करेंगे। कलेक्टर स्वयं दूरस्थ गांवों का दौरा करेंगे। अभियान में पीने के पानी, स्कूलों-आंगनवाड़ियों में सुविधाएं, छात्रों के लिए इंटरनेट, सोलर लाइट और मंच बनाने जैसे कामों पर खास ध्यान रहेगा। अधिकारियों को स्वीकृत-लंबित कार्यों की जानकारी तैयार रखने को कहा। लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी उन्होंने विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करने और भ्रमण के दौरान सामने आने वाली समस्याओं के निराकरण करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने अधिकारियों से दो टूक कहा है कि विशेष विकास अभियान में मैदानी कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *