वार्ड पार्षद के घर पर फायरिंग की शिकायत, तीन खोखा बरामद, जांच

वार्ड पार्षद के घर पर फायरिंग की शिकायत, तीन खोखा बरामद, जांच

भास्कर न्यूज़ | सीतामढ़ी जिले में गोलीबारी की घटना सामने आई है। वार्ड पार्षद अमृतेश मिश्रा के घर गोली चलने की सूचना है। हालांकि इस घटना को लेकर एसपी अमित रंजन ने संदेह जताया है। पुलिस को कई ऐसे तथ्य मिले हैं, जिनसे घटना की परिस्थितियां संदिग्ध लग रही हैं। घटनास्थल से तीन खोखे बरामद हुए हैं। सदर डीएसपी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वार्ड पार्षद के अलग-अलग बयानों और सीसीटीवी फुटेज में सामने आए तथ्यों का मिलान किया जा रहा है। डीएसपी के अनुसार, वार्ड पार्षद का घर गांधी चौक के पास है। घटना के संबंध में आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। घर के सामने गुपचुप की दुकान लगाने वाले व्यक्ति ने ऐसी किसी घटना को देखने से इनकार किया है। पुलिस के मुताबिक, वार्ड पार्षद ने पहले हमलावर के पल्सर बाइक से आने की बात कही थी, जबकि बाद में उसके पैदल आने की जानकारी दी। सीसीटीवी फुटेज की जांच में घटनास्थल के आसपास कोई बाइक दिखाई नहीं दी है। घटनास्थल से बरामद तीन खोखों में एक मुख्य गेट से और दो घर के पीछे से मिले हैं। डीएसपी ने खोखों के अलग-अलग स्थानों से मिलने को भी मामले की संदिग्ध परिस्थितियों से जोड़ते हुए जांच की बात कही। घटनास्थल पर डीआईयू और एफएसएल की टीम साक्ष्य जुटाकर जांच कर रही है। पुलिस सभी बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही गोली चलने की घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। भास्कर न्यूज़ | सीतामढ़ी जिले में गोलीबारी की घटना सामने आई है। वार्ड पार्षद अमृतेश मिश्रा के घर गोली चलने की सूचना है। हालांकि इस घटना को लेकर एसपी अमित रंजन ने संदेह जताया है। पुलिस को कई ऐसे तथ्य मिले हैं, जिनसे घटना की परिस्थितियां संदिग्ध लग रही हैं। घटनास्थल से तीन खोखे बरामद हुए हैं। सदर डीएसपी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वार्ड पार्षद के अलग-अलग बयानों और सीसीटीवी फुटेज में सामने आए तथ्यों का मिलान किया जा रहा है। डीएसपी के अनुसार, वार्ड पार्षद का घर गांधी चौक के पास है। घटना के संबंध में आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। घर के सामने गुपचुप की दुकान लगाने वाले व्यक्ति ने ऐसी किसी घटना को देखने से इनकार किया है। पुलिस के मुताबिक, वार्ड पार्षद ने पहले हमलावर के पल्सर बाइक से आने की बात कही थी, जबकि बाद में उसके पैदल आने की जानकारी दी। सीसीटीवी फुटेज की जांच में घटनास्थल के आसपास कोई बाइक दिखाई नहीं दी है। घटनास्थल से बरामद तीन खोखों में एक मुख्य गेट से और दो घर के पीछे से मिले हैं। डीएसपी ने खोखों के अलग-अलग स्थानों से मिलने को भी मामले की संदिग्ध परिस्थितियों से जोड़ते हुए जांच की बात कही। घटनास्थल पर डीआईयू और एफएसएल की टीम साक्ष्य जुटाकर जांच कर रही है। पुलिस सभी बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही गोली चलने की घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *