पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन थाना क्षेत्र अंतर्गत घोड़ासहन-ढाका मुख्य मार्ग स्थित कॉलेज गेट के समीप गुरुवार की देर शाम आपसी विवाद में चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई। इस हमले में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवकों की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के गोआरिया टोला निवासी विकाश कुमार और राजू कुमार के रूप में हुई है, जो ई-कॉमर्स कंपनी मीशो में डिलीवरी बॉय के रूप में कार्यरत हैं। मिली जानकारी के अनुसार, घटना से पहले मीशो के कार्यालय में आरोपियों और पीड़ितों के बीच किसी बात को लेकर करीब आधे घंटे तक वाद विवाद हुई थी। विवाद शांत होने के बाद जब विकाश और राजू काम खत्म कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे, तभी कॉलेज गेट के पास आरोपियों ने उन्हें घेर लिया। वहां दोनों पक्षों के बीच पहले हाथापाई हुई और इसी दौरान हमलावरों ने चाकू निकालकर दोनों पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। वारदात के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) घोड़ासहन पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें मोतिहारी सदर अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शुरुआती जांच में घटना की वजह प्रेम-प्रसंग से जुड़ा विवाद प्रतीत हो रही है। हालांकि, चिकित्सकों के अनुसार दोनों युवकों की चोटें खतरे से बाहर हैं। पुलिस ने पीड़ितों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन थाना क्षेत्र अंतर्गत घोड़ासहन-ढाका मुख्य मार्ग स्थित कॉलेज गेट के समीप गुरुवार की देर शाम आपसी विवाद में चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई। इस हमले में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवकों की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के गोआरिया टोला निवासी विकाश कुमार और राजू कुमार के रूप में हुई है, जो ई-कॉमर्स कंपनी मीशो में डिलीवरी बॉय के रूप में कार्यरत हैं। मिली जानकारी के अनुसार, घटना से पहले मीशो के कार्यालय में आरोपियों और पीड़ितों के बीच किसी बात को लेकर करीब आधे घंटे तक वाद विवाद हुई थी। विवाद शांत होने के बाद जब विकाश और राजू काम खत्म कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे, तभी कॉलेज गेट के पास आरोपियों ने उन्हें घेर लिया। वहां दोनों पक्षों के बीच पहले हाथापाई हुई और इसी दौरान हमलावरों ने चाकू निकालकर दोनों पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। वारदात के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) घोड़ासहन पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें मोतिहारी सदर अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शुरुआती जांच में घटना की वजह प्रेम-प्रसंग से जुड़ा विवाद प्रतीत हो रही है। हालांकि, चिकित्सकों के अनुसार दोनों युवकों की चोटें खतरे से बाहर हैं। पुलिस ने पीड़ितों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है।

