भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 48वीं वाहिनी, जयनगर के जवानों ने गुरुवार को पटाखों की बड़ी खेप बरामद की। सीमा चौकी बेतोंन्हा के जवानों ने बेतोंन्हा मारड़ चेक पोस्ट पर जांच के दौरान दो बाइक सवारों को रोका। तलाशी लेने पर उनकी बोरियों से विभिन्न ब्रांडों के भारी मात्रा में पटाखे बरामद हुए। मौके से दो व्यक्तियों को पकड़ा गया और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही दो मोटरसाइकिलों को भी जब्त कर लिया गया। पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान बेतोंन्हा, जयनगर निवासी रंजीत कुमार महरा (22) और राहुल कुमार पासवान के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि पटाखे जयनगर बाजार से खरीदकर नेपाल के मारड़ में बेचने के लिए ले जा रहे थे। जांच के दौरान उनके पास पटाखों की खरीद से संबंधित कोई वैध रसीद नहीं मिली। एसएसबी के अनुसार, जब्त पटाखों में मिनी बुलेट के 532 पैकेट, फ्लावर पॉट (कलर कोटी एक्सएल) के 60 पैकेट, लेपर्ड किंग/कोरिजिना/पैकियाओ-अल्ट्रामा ब्रांड के 270 पैकेट तथा रॉकेट बम पटाखों के 50 पैकेट शामिल हैं। एसएसबी जब्त पटाखों, दोनों आरोपियों और दोनों मोटरसाइकिलों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क कार्यालय, जयनगर को सौंपेगी। सीमा पर तस्करी रोकने के लिए एसएसबी सतर्क 48वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, जयनगर के कमांडेंट राजेन्द्र कुमार के नेतृत्व में भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की रोकथाम के लिए जवान लगातार सतर्कता बरत रहे हैं। वाहिनी की ओर से सीमा पर अवैध गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 48वीं वाहिनी, जयनगर के जवानों ने गुरुवार को पटाखों की बड़ी खेप बरामद की। सीमा चौकी बेतोंन्हा के जवानों ने बेतोंन्हा मारड़ चेक पोस्ट पर जांच के दौरान दो बाइक सवारों को रोका। तलाशी लेने पर उनकी बोरियों से विभिन्न ब्रांडों के भारी मात्रा में पटाखे बरामद हुए। मौके से दो व्यक्तियों को पकड़ा गया और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही दो मोटरसाइकिलों को भी जब्त कर लिया गया। पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान बेतोंन्हा, जयनगर निवासी रंजीत कुमार महरा (22) और राहुल कुमार पासवान के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि पटाखे जयनगर बाजार से खरीदकर नेपाल के मारड़ में बेचने के लिए ले जा रहे थे। जांच के दौरान उनके पास पटाखों की खरीद से संबंधित कोई वैध रसीद नहीं मिली। एसएसबी के अनुसार, जब्त पटाखों में मिनी बुलेट के 532 पैकेट, फ्लावर पॉट (कलर कोटी एक्सएल) के 60 पैकेट, लेपर्ड किंग/कोरिजिना/पैकियाओ-अल्ट्रामा ब्रांड के 270 पैकेट तथा रॉकेट बम पटाखों के 50 पैकेट शामिल हैं। एसएसबी जब्त पटाखों, दोनों आरोपियों और दोनों मोटरसाइकिलों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क कार्यालय, जयनगर को सौंपेगी। सीमा पर तस्करी रोकने के लिए एसएसबी सतर्क 48वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, जयनगर के कमांडेंट राजेन्द्र कुमार के नेतृत्व में भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की रोकथाम के लिए जवान लगातार सतर्कता बरत रहे हैं। वाहिनी की ओर से सीमा पर अवैध गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।

