तरनतारन में इसबार 927 मतदान केंद्र बनेंगे:मतदाताओं की सुविधा के लिए दो नए केंद्र बनाने का प्रस्ताव, संख्या 925 से बढ़कर 927 हुई

तरनतारन में इसबार 927 मतदान केंद्र बनेंगे:मतदाताओं की सुविधा के लिए दो नए केंद्र बनाने का प्रस्ताव, संख्या 925 से बढ़कर 927 हुई

भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के ‘विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण’ (SIR) अभियान के तहत तरनतारन जिले में मतदान केंद्रों के पुनर्गठन (Rationally distribution) की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके तहत जिले में मतदान केंद्रों की संख्या 925 से बढ़ाकर 927 करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। जिला प्रशासनिक परिसर में सहायक कमिश्नर (जनरल) संजीव शर्मा ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान यह जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि जिन मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या 1,200 से अधिक हो चुकी है, उनका रैशनलाइजेशन (युक्तीकरण) किया जा रहा है, ताकि चुनाव प्रक्रिया के बेहतर प्रबंधन के साथ-साथ मतदाताओं को आसानी और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। पट्टी विधानसभा में बनेंगे 2 नए बूथ, तरनतारन और खडूर साहिब में बदलेंगे स्थान विधानसभा हलका पट्टी: इस क्षेत्र में 2 नए मतदान केंद्र बनाने का प्रस्ताव है। विधानसभा हलका तरनतारन एवं खडूर साहिब: इन हलकों में कुछ मतदान केंद्रों के स्थान (लोकेशन) बदले जाएंगे, हालांकि केंद्रों की कुल संख्या यथावत रहेगी। विधानसभा हलका खेमकरण: इस क्षेत्र के मौजूदा मतदान केंद्रों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। प्रस्ताव को मुख्य चुनाव अधिकारी के पास भेजा जाएगा सहायक कमिश्नर ने कहा कि प्रस्ताव को अंतिम स्वीकृति के लिए पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) के पास भेजा जाएगा। बैठक में उपस्थित सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने इस प्रस्ताव पर अपनी सहमति जताई। इस अवसर पर तहसीलदार चुनाव इंद्रजीत सिंह और चुनाव कानूनगो दिलबाग सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा शिरोमणि अकाली दल (SAD) की ओर से संजीव कुंद्रा, आकाशदीप सिंह व गुरभेज सिंह; इंडियन नेशनल कांग्रेस (INC) की ओर से बरकत सिंह वोहरा व कंवलजीत सिंह; और आम आदमी पार्टी (AAP) की ओर से मनदीप सिंह उपस्थित रहे। 24 अक्टूबर को लगेंगे विशेष शिविर, प्रशासन ने मांगी मदद सहायक कमिश्नर संजीव शर्मा ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे 24 अक्टूबर को जिले के समस्त मतदान केंद्रों पर आयोजित होने वाले विशेष शिविरों के दौरान जिला प्रशासन का सहयोग करें, ताकि पात्र नागरिकों व मतदाताओं को आवश्यक सुविधाएं सुचारू रूप से प्रदान की जा सकें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *