मेरठ खादी ग्रामोद्योग महोत्सव में गुरुवार को खादी फैशन शो हुआ। इसमें मेरठ के साथ दिल्ली और आगरा की मॉडल्स ने हिस्सा लिया। एकता जैन और शिवानी गौड़ के निर्देशन में शो आयोजित किया गया। प्रतिभागियों ने खादी के परिधानों में रैंप वॉक कर प्रतिभा दिखाई। मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला रहीं। उन्होंने मॉडल्स की प्रस्तुतियों की सराहना कर उनका उत्साह बढ़ाया। खादी को आधुनिक फैशन से जोड़ने की कोशिश फैशन शो में युवक-युवतियों ने खादी के अलग-अलग परिधानों को पेश किया। आयोजकों का उद्देश्य खादी को पारंपरिक पहनावे से आगे बढ़ाकर आधुनिक फैशन का हिस्सा बनाना है। इसके जरिए युवाओं को खादी के कपड़े अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। डॉ. मीनाक्षी भराला ने प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को बढ़ावा महोत्सव का उद्देश्य खादी और ग्रामोद्योग के उत्पादों को बढ़ावा देना है। इसके साथ ही स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को प्रोत्साहित कर उनके उत्पादों के लिए बाजार उपलब्ध कराने की कोशिश की जा रही है। महोत्सव में लोगों ने भागीदारी की और स्थानीय कारीगरों के उत्पादों की बिक्री भी हुई।

