मोतिहारी में घर में फंदे से लटका मिला शव:पत्नी हिरासत में; 9 लाख के लेन-देन पर विवाद का आरोप

मोतिहारी में घर में फंदे से लटका मिला शव:पत्नी हिरासत में; 9 लाख के लेन-देन पर विवाद का आरोप

मोतिहारी के नगर थाना क्षेत्र के बेलवनवा मोहल्ले में 31 साल के युवक का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला। मृतक की पत्नी ने रात करीब 11 बजे फोन कर अपनी सास को इसकी सूचना दी। इसके बाद वह घर से चली गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी खुशबू देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतक की पहचान पिपरा थाना क्षेत्र के पिपरा स्टेशन निवासी सुशांत कुमार (31) के रूप में हुई है। वह बेलवनवा मोहल्ले में पत्नी और बच्चों के साथ रहता था। सुशांत की मौत को लेकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। भाई का आरोप- 9 लाख रुपए के लेन-देन को लेकर हुआ था विवाद मृतक के भाई शिवम साहू ने बताया कि सुशांत दिल्ली में रहकर रेस्टोरेंट चलाता था। मोतिहारी में जमीन खरीदने के लिए उसने किसी को रुपए दिए थे। बाद में जमीन मालिक ने 9 लाख रुपए वापस कर दिए थे। शिवम का आरोप है कि मंगलवार रात उसकी भाभी ने सुशांत के मोबाइल से रुपए ट्रांसफर कर लिए थे। इस बात की जानकारी सुशांत ने अपनी मां को फोन कर दी थी। शिवम के अनुसार, रुपए के लेन-देन को लेकर पति-पत्नी के बीच रात में कहासुनी हुई थी। इसके करीब दो घंटे बाद भाभी ने उनकी मां को फोन कर सुशांत की मौत की जानकारी दी। भाई ने आरोप लगाया कि सुशांत की पहले गला घोंटकर हत्या की गई और फिर आत्महत्या दिखाने के लिए शव को फंदे से लटका दिया गया। उसने इस घटना में अन्य लोगों के शामिल होने की आशंका भी जताई है। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस ने अभी पुष्टि नहीं की है। मां को फोन कर कहा- सुशांत ने फांसी लगा ली शिवम ने बताया कि रात करीब 11 बजे खुशबू देवी ने उनकी मां को फोन किया और कहा, “हेलो मां, सुशांत फांसी लगा लिया है और मर गया है।” सूचना मिलने के बाद परिजन भागते हुए बेलवनवा स्थित घर पहुंचे। वहां सुशांत का शव फंदे से लटका था, जबकि खुशबू घर पर नहीं थी। इसके बाद परिजनों ने नगर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इसके बाद मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई। चार महीने पहले भी हुआ था विवाद मृतक के भाई ने बताया कि सुशांत और खुशबू के बीच पहले से विवाद चल रहा था। करीब चार महीने पहले खुशबू ने सुशांत पर शराब पीने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की थी। इसके बाद सुशांत को जेल जाना पड़ा था। शिवम के मुताबिक, इस घटना के बाद से दोनों के बीच मनमुटाव बढ़ गया था। सुशांत के बेटे शिवांश का जन्मदिन घटना वाले दिन था। परिवार ने जन्मदिन मनाने की तैयारी की थी। रात में घर में मछली और मुर्गा भी बनाया गया था। इसी बीच सुशांत की मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया। जन्मदिन की खुशियों के बीच हुई इस घटना ने परिजनों को झकझोर दिया है। पत्नी बोली- शराब पीने को लेकर हुई थी कहासुनी हिरासत में ली गई खुशबू देवी ने पुलिस को बताया कि सुशांत बहुत शराब पीता था। मंगलवार को उसकी बहन घर आई थी। उसके आने के बाद सुशांत शराब पीने के लिए बाहर चला गया। उसे आशंका थी कि घर में किसी के आने पर उसकी बहन शराब पीने को लेकर कुछ कहेगी। खुशबू के अनुसार, सुशांत रात में शराब पीकर घर लौटा तो दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद सुशांत अपने कमरे में चला गया और वह दोनों बच्चों को लेकर दूसरे कमरे में सोने चली गई। रात में जब वह चादर ओढ़ाने के लिए बाहर निकली तो सुशांत को हॉल में फंदे से लटका देखा। इसके बाद उसने अपनी सास को फोन कर जानकारी दी। पुलिस बोली- पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी स्थिति नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि युवक का शव फंदे से लटका बरामद किया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अभी तक परिजनों की ओर से लिखित आवेदन नहीं मिला है। मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि मामला आत्महत्या का है या हत्या का। मोतिहारी के नगर थाना क्षेत्र के बेलवनवा मोहल्ले में 31 साल के युवक का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला। मृतक की पत्नी ने रात करीब 11 बजे फोन कर अपनी सास को इसकी सूचना दी। इसके बाद वह घर से चली गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी खुशबू देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतक की पहचान पिपरा थाना क्षेत्र के पिपरा स्टेशन निवासी सुशांत कुमार (31) के रूप में हुई है। वह बेलवनवा मोहल्ले में पत्नी और बच्चों के साथ रहता था। सुशांत की मौत को लेकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। भाई का आरोप- 9 लाख रुपए के लेन-देन को लेकर हुआ था विवाद मृतक के भाई शिवम साहू ने बताया कि सुशांत दिल्ली में रहकर रेस्टोरेंट चलाता था। मोतिहारी में जमीन खरीदने के लिए उसने किसी को रुपए दिए थे। बाद में जमीन मालिक ने 9 लाख रुपए वापस कर दिए थे। शिवम का आरोप है कि मंगलवार रात उसकी भाभी ने सुशांत के मोबाइल से रुपए ट्रांसफर कर लिए थे। इस बात की जानकारी सुशांत ने अपनी मां को फोन कर दी थी। शिवम के अनुसार, रुपए के लेन-देन को लेकर पति-पत्नी के बीच रात में कहासुनी हुई थी। इसके करीब दो घंटे बाद भाभी ने उनकी मां को फोन कर सुशांत की मौत की जानकारी दी। भाई ने आरोप लगाया कि सुशांत की पहले गला घोंटकर हत्या की गई और फिर आत्महत्या दिखाने के लिए शव को फंदे से लटका दिया गया। उसने इस घटना में अन्य लोगों के शामिल होने की आशंका भी जताई है। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस ने अभी पुष्टि नहीं की है। मां को फोन कर कहा- सुशांत ने फांसी लगा ली शिवम ने बताया कि रात करीब 11 बजे खुशबू देवी ने उनकी मां को फोन किया और कहा, “हेलो मां, सुशांत फांसी लगा लिया है और मर गया है।” सूचना मिलने के बाद परिजन भागते हुए बेलवनवा स्थित घर पहुंचे। वहां सुशांत का शव फंदे से लटका था, जबकि खुशबू घर पर नहीं थी। इसके बाद परिजनों ने नगर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इसके बाद मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई। चार महीने पहले भी हुआ था विवाद मृतक के भाई ने बताया कि सुशांत और खुशबू के बीच पहले से विवाद चल रहा था। करीब चार महीने पहले खुशबू ने सुशांत पर शराब पीने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की थी। इसके बाद सुशांत को जेल जाना पड़ा था। शिवम के मुताबिक, इस घटना के बाद से दोनों के बीच मनमुटाव बढ़ गया था। सुशांत के बेटे शिवांश का जन्मदिन घटना वाले दिन था। परिवार ने जन्मदिन मनाने की तैयारी की थी। रात में घर में मछली और मुर्गा भी बनाया गया था। इसी बीच सुशांत की मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया। जन्मदिन की खुशियों के बीच हुई इस घटना ने परिजनों को झकझोर दिया है। पत्नी बोली- शराब पीने को लेकर हुई थी कहासुनी हिरासत में ली गई खुशबू देवी ने पुलिस को बताया कि सुशांत बहुत शराब पीता था। मंगलवार को उसकी बहन घर आई थी। उसके आने के बाद सुशांत शराब पीने के लिए बाहर चला गया। उसे आशंका थी कि घर में किसी के आने पर उसकी बहन शराब पीने को लेकर कुछ कहेगी। खुशबू के अनुसार, सुशांत रात में शराब पीकर घर लौटा तो दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद सुशांत अपने कमरे में चला गया और वह दोनों बच्चों को लेकर दूसरे कमरे में सोने चली गई। रात में जब वह चादर ओढ़ाने के लिए बाहर निकली तो सुशांत को हॉल में फंदे से लटका देखा। इसके बाद उसने अपनी सास को फोन कर जानकारी दी। पुलिस बोली- पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी स्थिति नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि युवक का शव फंदे से लटका बरामद किया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अभी तक परिजनों की ओर से लिखित आवेदन नहीं मिला है। मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि मामला आत्महत्या का है या हत्या का।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *