किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत दलेगांव में अधूरे पुल के अप्रोच पथ का निर्माण पूरा कराने की मांग तेज हो गई है। वर्षों से इस समस्या से जूझ रहे पंचायतवासियों ने गुरुवार को बिहार सरकार के पूर्व मंत्री नौशाद आलम और ठाकुरगंज के जदयू विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल को ज्ञापन देकर पुल के अप्रोच पथ का निर्माण जल्द पूरा कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि पुल का निर्माण होने के बावजूद अप्रोच पथ अधूरा रहने से इसका समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीण कई बार धरना-प्रदर्शन कर चुके पंचायत के लोगों को रोजमर्रा के आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। खासकर बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। रास्ते की समस्या के कारण मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाना भी चुनौतीपूर्ण हो जाता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पुल के अप्रोच पथ का निर्माण पूरा कराने के लिए ग्रामीण कई बार धरना-प्रदर्शन कर चुके हैं। अपनी मांग को लेकर चुनाव बहिष्कार जैसा कदम भी उठाया गया, लेकिन इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से इस परेशानी को झेलने के बावजूद उन्हें अब तक राहत नहीं मिली है। पूर्व मंत्री और विधायक से उम्मीद पंचायतवासियों ने पूर्व मंत्री नौशाद आलम और ठाकुरगंज विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल से इस मामले में पहल करने की मांग की है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि जनप्रतिनिधियों के प्रयास से संबंधित विभाग तक उनकी आवाज पहुंचेगी और वर्षों से लंबित अप्रोच पथ का निर्माण पूरा कराने की दिशा में ठोस कार्रवाई होगी। ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि पुल के अप्रोच पथ का निर्माण पूरा होने से आवागमन सुगम होगा और शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य आवश्यक कार्यों के लिए लोगों को राहत मिलेगी। अब पंचायतवासियों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि उनकी मांग पर कब तक कार्रवाई होती है और अधूरे अप्रोच पथ का निर्माण कब पूरा कराया जाता है। किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत दलेगांव में अधूरे पुल के अप्रोच पथ का निर्माण पूरा कराने की मांग तेज हो गई है। वर्षों से इस समस्या से जूझ रहे पंचायतवासियों ने गुरुवार को बिहार सरकार के पूर्व मंत्री नौशाद आलम और ठाकुरगंज के जदयू विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल को ज्ञापन देकर पुल के अप्रोच पथ का निर्माण जल्द पूरा कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि पुल का निर्माण होने के बावजूद अप्रोच पथ अधूरा रहने से इसका समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीण कई बार धरना-प्रदर्शन कर चुके पंचायत के लोगों को रोजमर्रा के आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। खासकर बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। रास्ते की समस्या के कारण मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाना भी चुनौतीपूर्ण हो जाता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पुल के अप्रोच पथ का निर्माण पूरा कराने के लिए ग्रामीण कई बार धरना-प्रदर्शन कर चुके हैं। अपनी मांग को लेकर चुनाव बहिष्कार जैसा कदम भी उठाया गया, लेकिन इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से इस परेशानी को झेलने के बावजूद उन्हें अब तक राहत नहीं मिली है। पूर्व मंत्री और विधायक से उम्मीद पंचायतवासियों ने पूर्व मंत्री नौशाद आलम और ठाकुरगंज विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल से इस मामले में पहल करने की मांग की है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि जनप्रतिनिधियों के प्रयास से संबंधित विभाग तक उनकी आवाज पहुंचेगी और वर्षों से लंबित अप्रोच पथ का निर्माण पूरा कराने की दिशा में ठोस कार्रवाई होगी। ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि पुल के अप्रोच पथ का निर्माण पूरा होने से आवागमन सुगम होगा और शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य आवश्यक कार्यों के लिए लोगों को राहत मिलेगी। अब पंचायतवासियों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि उनकी मांग पर कब तक कार्रवाई होती है और अधूरे अप्रोच पथ का निर्माण कब पूरा कराया जाता है।

