रोहतक जिले के महम में गुरुवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया। एसडीएम विपिन कुमार ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं। शिविर में कुल तीन शिकायतें मिलीं। एसडीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर जल्द निपटारा किया जाए। उन्होंने कहा कि लोगों को अपनी समस्याओं के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। एसडीएम ने बताया कि आमजन की समस्याओं का तुरंत और प्रभावी समाधान करना सरकार और प्रशासन की प्राथमिकता है। समाधान शिविर इसी मकसद से लगाए जा रहे हैं, ताकि लोगों को एक ही जगह शिकायत दर्ज कराने और उसका हल पाने की सुविधा मिले। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों के निपटारे में कोई देरी न हो। प्रशासन लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।

