‘कच्चा बादाम गर्ल’ को 1.20 करोड़ का लीगल नोटिस:धोखाधड़ी की एप्लीकेशन दी, नगाड़ा नाइट्स के आयोजक बोले- अंजलि माफी मांगे

‘कच्चा बादाम गर्ल’ को 1.20 करोड़ का लीगल नोटिस:धोखाधड़ी की एप्लीकेशन दी, नगाड़ा नाइट्स के आयोजक बोले- अंजलि माफी मांगे

कानपुर में बीते 15 अक्टूबर को आयोजित नगाड़ा नाइट कार्यक्रम को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। कार्यक्रम के आयोजक डिजिटल मार्केटिंग कंपनी संचालक आशीष कुमार की ओर से गुरुवार को सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर, कच्चा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा 1.20 करोड़ का लीगल नोटिस भेजा गया है। इसके साथ ही आयोजकों ने अंजलि अरोड़ा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का एक प्रार्थना पत्र भी डाक के जरिए स्वरूप नगर थाने में भेजा गया है। 15 अक्टूबर को लाजपत भवन लॉन आयोजित हुआ था कार्यक्रम गुरुवार को वरिष्ठ अधिवक्ता करीम अहमद सिद्दीकी ने बताया कि 15 अक्टूबर को लाजपत भवन लॉन में नगाड़ा नाइट्स का आयोजन किया गया था। जिसमें सोशल मीडिया एंफ्लूएंसर, मॉडल व अभिनेत्री अंजलि अरोड़ा का 45 मिनट का शो आयोजित किया गया था। जिसे शोर बैंड के संचालक अमन निगम, डिजिटल मार्केटिंग कंपनी संचालक आशीष कुमार, इवेंट प्लानर अनुभव राज की ओर से आयोजित किया गया था। वरिष्ठ अधिवक्ता ने बताया कि अंजलि की मैनेजर नार्थईस्ट दिल्ली के शहादरा निवासी प्रीति दुबे से बातचीत के दौरान 3 लाख रुपए में शो तय हुआ था, जिसमें अंजलि अरोड़ा की ओर से 45 मिनट की परफॉर्मेंस दी जानी थी। इसके साथ ही शो के स्पांसरों को भी उन्हें सम्मानति करना था। अधिवक्ता ने बताया डील तय होने के बाद 2.75 लाख रुपए आयोजकों की ओर से अलग–अलग खातों में ट्रांसफर किए गए थे। वकील बोले- 75 हजार मिलने के बाद ही एयरपोर्ट से निकली अंजलि इसके साथ ही अंजिल समेत उनकी टीम के चार लोगों की आने–जाने की फ्लाइट की टिकट, रहने और खाने की व्यवस्था भी आयोजकों ने की थी। 15 अक्टूबर की शाम करीब 4 बजे अंजलि अपनी टीम के साथ कानपुर एयरपोर्ट पर पहुंची थीं। अधिवक्ता का आरोप है कि 75 हजार रुपए बकाया होने पर अंजलि एयरपोर्ट से नहीं निकलीं, जिस पर आयोजकों ने वहीं पर पूरा पेमेंट किया। इसके बाद ही अंजलि टीम के साथ एयरपोर्ट से निकली। अधिवक्ता का आरोप है कि अंजलि का इंटेशन कानपुर की जनता के साथ धोखाधड़ी करने का था। समय से कानपुर पहुंचने के बावजूद अंजलि कार्यक्रम खत्म होने के समय पर पहुंची। बताया कि अंजलि को रात 9 बजे से 9:45 तक परफॉर्मेंस करना था, लेकिन वह रात 9:45 पर स्टेज पर पहुंची। मात्र 12 मिनट की परफॉर्मेंस के बाद मैनेजमेंट के लोगों पर बिफर पड़ीं और कार्यक्रम को छोड़कर चली गईं। जिस कारण शो के स्पांसरों ने भी पूरी धनराशि आयोजकों को नहीं दी। जिसकी वजह से आयोजकों का करीब 20 लाख रुपयों का नुकसान हुआ। सामूहिक रूप से कार्यक्रम के आयोजकों की सामाजिक, व्यवसायिक और मानसिक क्षति हुई। जिसपर अंजलि अरोड़ा के खिलाफ बीएनएस की धारा 318 (धोखाधड़ी) के तहत एक शिकायती पत्र स्वरूप नगर पुलिस को भेजा जा गया है। अगर पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं करती तो पुलिस अधिकारियों से शिकायत की जाएगी। इसके साथ ही अंजलि अरोड़ा को एक लीगल नोटिस भेजी गई है, जिसमें 20 लाख की क्षतिपूर्ति और आयोजकों को सामाजिक, व्यवसायिक और मानसिक क्षति को लेकर एक करोड़ का नोटिस भेजा गया है। इसके साथ ही अंजलि अरोड़ा ने भरे मंच से कहा था कि–अगर ऐसा व्यवहार हुआ तो कानपुर में कोई सेलिब्रिटी आएगा नहीं, इसके लिए अंजलि अरोड़ा को कानपुर के लोगों को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। अधिवक्ता ने कहा कि– अंजलि अरोड़ा ने आरोप लगाया था कि एयरपोर्ट पर कार में तीन युवक बैठ गए थे, जो कि दो मिनट बाद ही उतर गए थे। अंजलि अरोड़ा होटल में लोगों के साथ सेल्फी ले रही थीं, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। अंजिल की सुरक्षा में पुरुष और महिला सिक्योरिटी गार्ड आयोजकों की ओर से रखे गए थे। आयोजक बोले- जिस सांग ने फेसम किया, उससे आपत्ति क्यों वहीं शो के आयोजक अमन निगम ने कहा कि अंजिल ने जो आरोप लगाए वो निराधार है, इतनी बड़ी इंफ्लूएंसर होने के बावजूद वह झूठ बोल रही हैं, पूरे कानपुर ने उनका रवैया देखा है जिस तरह का वह लोगों के साथ बर्ताव कर रही थीं। अमन ने कहा कि जिस सांग से वह फेमस हुई, वो उनको चुभने लगा है। जैसे ही सांग बजा तो अंजलि अरोड़ा गुस्सा गई, लोगों को अपशब्द बोले, इसके बाद फिर इन सब चीजों को दबाने के लिए उन्होंने कार्यक्रम के आयोजकों पर भड़ास निकाली। कानपुर के लोगों के साथ गलत व्यवहार किया। इन सब चीजों की वजह से हमारा बहुत नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि अगर आपत्ति है तो उन्हें लिखित में दिशा निर्देश देने चाहिए थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *