कोटपूतली में 40वां वार्षिक श्री श्याम महोत्सव धूमधाम से शुरू हुआ। श्री श्याम शक्ति मंडल कोटपूतली ट्रस्ट ने इसका आयोजन किया। पूरा शहर श्याम भक्ति में डूबा, जयकारों से गूंज उठा। महोत्सव की शुरुआत श्री लक्ष्मीनारायण देवस्थान परिसर से हुई। महंत पं. श्रवण कुमार शर्मा ने पूजा कर कलश यात्रा रवाना की। पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाना मुख्य यजमान थे। इस यात्रा में 1151 महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश उठाए, गीत गाती हुई मुख्य मार्गों से गुजरीं। हजारों श्रद्धालु बैंड-बाजे व भजनों पर श्याम बाबा का ध्वज लिए थे। यात्रा श्री श्याम मंदिर परिसर पहुंची, जहां लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम की 56 भोग झांकी के दर्शन किए। इसके बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बंटी तिलकधारी (दिल्ली) की सजीव झांकियां आकर्षण रहीं। रथनुमा वाहनों में राधा-कृष्ण व श्याम बाबा की झांकियां थीं। गणेश द्वारा माता-पिता की परिक्रमा व हनुमान जी द्वारा राम-लक्ष्मण की आरती वाली स्वचालित झांकियां खास थीं। कलाकारों ने भजनों पर नृत्य प्रस्तुतियां दीं, जिसे देखने शहर में भीड़ उमड़ी। देखें PHOTOS

