बारां मंडी में सोयाबीन की बंपर आवक:सूखी फसल 7200 तो नमी वाली 5700 रुपए तक बिकी, मक्का को मिला 2500 का भाव

बारां मंडी में सोयाबीन की बंपर आवक:सूखी फसल 7200 तो नमी वाली 5700 रुपए तक बिकी, मक्का को मिला 2500 का भाव

बारां की कृषि उपज मंडी में खरीफ फसलों की भारी आवक हुई। गुरुवार को सोयाबीन, मक्का और उड़द समेत करीब सवा लाख बोरी जिंस पहुंची। सोयाबीन के भाव 6100 से 7200 रुपए प्रति क्विंटल तक रहे। अलापुरा के किसान कुंज बिहारी जांगिड़ ने बताया कि नमी वाली सोयाबीन 5500 से 5700 रुपए तक बिकी, जबकि सूखी सोयाबीन 7200 रुपए तक मिली। मक्का 2200 से 2500 रुपए प्रति क्विंटल तक बिका। कुंज बिहारी 29 बीघा की सोयाबीन लाए थे। उनकी 85 बोरी फसल में नमी के कारण 5700 रुपए का भाव मिला। उन्होंने बीज की गुणवत्ता पर सवाल उठाए, आरोप है कि गलत वैरायटी से फसल पकने में 15 दिन ज्यादा लगे। किसान भानु प्रताप के अनुसार, सूखी सोयाबीन 7000 रुपए से ऊपर बिक रही है और सरसों करीब 9000 रुपए तक पहुंच रही है। किसानों को रबी की बुवाई के लिए जल्द भुगतान चाहिए। मौसम ने उत्पादन में साथ दिया, पर कटाई के दौरान बारिश से नमी आने पर भाव पर असर पड़ा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *