सिरोही जिले में प्रथम चरण के चुनाव के तहत जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के लिए गुरुवार (22 अक्टूबर) को मतदान होगा। इसमें चार पंचायत समितियों की 72 सीटों और जिला परिषद की 13 सीटों पर मतदान होगा। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। जिला निर्वाचन विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल नवीन भवन में पोलिंग पार्टियों को अंतिम ट्रेनिंग दी गई। इसके बाद ईवीएम और चुनाव सामग्री के साथ उन्हें मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। प्रथम चरण में शिवगंज 130 बूथ, कालंद्री में 82 बूथ, मंडार में 65 बूथ और आबू रोड में 130 बूथ पर वोटिंग होगी। प्रशासन ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए हैं।

