डेराबस्सी में नशे के खिलाफ कांग्रेस सड़कों पर उतरी:आप-केंद्र सरकार पर साधा निशाना; बैनीपाल बोले-युवा बर्बाद हो रहे, सरकार नाकाम

डेराबस्सी में नशे के खिलाफ कांग्रेस सड़कों पर उतरी:आप-केंद्र सरकार पर साधा निशाना; बैनीपाल बोले-युवा बर्बाद हो रहे, सरकार नाकाम

पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार पर निशाना साधा। पंजाब कांग्रेस के आह्वान पर बुधवार को डेराबस्सी में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जागरूकता रैली निकालकर नशे के खिलाफ आवाज उठाई। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी सरकार नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने में नाकाम रही है। उन्होंने केंद्र सरकार को भी इसके लिए जिम्मेदार ठहराया। रैली की अगुवाई कांग्रेस नेता गुरतेज सिंह बैनीपाल और नगर परिषद के पूर्व प्रधान रणजीत सिंह रेड्डी बैनीपाल ने की। रामतलाई से शुरू हुई रैली बस स्टैंड, मुख्य बाजार और तहसील रोड से होते हुए रामलीला मैदान पहुंची। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नशे के खिलाफ नारेबाजी की और लोगों को इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। नशे से युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में पड़ा गुरतेज सिंह बैनीपाल ने आरोप लगाया कि सरकार की कथित मिलीभगत के कारण नशे का कारोबार बढ़ रहा है, जिससे युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में पड़ रहा है। उन्होंने नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही कहा कि नशे की समस्या से निपटने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाने और नशामुक्ति केंद्रों को मजबूत करने की जरूरत है। कांग्रेस नेताओं ने सरकार से नशे के कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *