ऑस्ट्रेलिया 99 पर ऑलआउट, साउथ अफ्रीका ने फॉलोऑन दिया:मार्को यानसन ने 5 विकेट लिए; स्मिथ के 11 हजार टेस्ट रन पूरे

ऑस्ट्रेलिया 99 पर ऑलआउट, साउथ अफ्रीका ने फॉलोऑन दिया:मार्को यानसन ने 5 विकेट लिए; स्मिथ के 11 हजार टेस्ट रन पूरे

साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 99 रन पर सिमट गई। पहली पारी में 326 रन की बढ़त हासिल करने के बाद साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को फॉलोऑन दिया। तेज गेंदबाज मार्को यानसन ने 33 रन देकर 5 विकेट लिए। स्टीव स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा 28 रन बनाए। इस दौरान स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में 11 हजार रन भी पूरे कर लिए। वे यह उपलब्धि हासिल करने वाले ऑस्ट्रेलिया के तीसरे बल्लेबाज बने। ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही। कगिसो रबाडा ने पहले ओवर की चौथी गेंद पर निक मैडिन्सन को बिना खाता खोले आउट कर दिया। इसके बाद स्कॉट बोलैंड 2 रन बनाकर यानसन का शिकार बने। ट्रैविस हेड भी 14 रन बनाकर LBW आउट हो गए। टीम ने 22 रन तक 3 विकेट गंवा दिए थे। ऑस्ट्रेलिया ने 65 रन पर 6 विकेट गंवाए मार्नस लाबुशेन ने 14 रन बनाए, लेकिन एनरिक नॉर्त्या ने उन्हें साइमन हार्मर के हाथों कैच करा दिया। इसके बाद स्टीव स्मिथ और मैट रेनशॉ ने पारी संभालने की कोशिश की। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 43 रन जोड़े। रेनशॉ 12 रन बनाकर यानसन की गेंद पर आउट हुए। अगली ही गेंद पर एलेक्स कैरी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 65 रन पर 6 विकेट हो गया। कमिंस 10वें शिकार बने स्मिथ ने एक छोर संभाले रखा, लेकिन वियान मुल्डर ने ब्यू वेबस्टर को 13 रन पर एडेन मार्करम के हाथों कैच करा दिया। स्मिथ भी 28 रन बनाकर मुल्डर की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद मिचेल स्टार्क 1 रन बनाकर रबाडा का शिकार बने। आखिरी विकेट के रूप में कप्तान पैट कमिंस 7 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मुल्डर ने ब्रेट्जके के हाथों कैच कराया। हेजलवुड 2 रन बनाकर नाबाद रहे। साउथ अफ्रीका ने पहली पारी 425/9 पर डिक्लेयर की साउथ अफ्रीका ने मंगलवार को तीसरे दिन 9 विकेट पर 425 रन बनाकर पहली पारी घोषित की। कप्तान टेम्बा बावुमा ने गकेबरहा में 179 रन की पारी खेली। मार्को यानसन ने 85 रन बनाए। साइमन हार्मर ने 82 रन का योगदान दिया। स्मिथ 11 हजार टेस्ट रन बनाने वाले तीसरे ऑस्ट्रेलियाई स्टीव स्मिथ टेस्ट क्रिकेट में 11,000 रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलिया के तीसरे बल्लेबाज बन गए। उन्होंने पहली पारी में 28 रन बनाकर यह उपलब्धि हासिल की। उनसे पहले रिकी पोंटिंग (13,378) और एलन बॉर्डर (11,174) यह मुकाम हासिल कर चुके हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 99 रन पर सिमट गई। पहली पारी में 326 रन की बढ़त हासिल करने के बाद साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को फॉलोऑन दिया। तेज गेंदबाज मार्को यानसन ने 33 रन देकर 5 विकेट लिए। स्टीव स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा 28 रन बनाए। इस दौरान स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में 11 हजार रन भी पूरे कर लिए। वे यह उपलब्धि हासिल करने वाले ऑस्ट्रेलिया के तीसरे बल्लेबाज बने। ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही। कगिसो रबाडा ने पहले ओवर की चौथी गेंद पर निक मैडिन्सन को बिना खाता खोले आउट कर दिया। इसके बाद स्कॉट बोलैंड 2 रन बनाकर यानसन का शिकार बने। ट्रैविस हेड भी 14 रन बनाकर LBW आउट हो गए। टीम ने 22 रन तक 3 विकेट गंवा दिए थे। ऑस्ट्रेलिया ने 65 रन पर 6 विकेट गंवाए मार्नस लाबुशेन ने 14 रन बनाए, लेकिन एनरिक नॉर्त्या ने उन्हें साइमन हार्मर के हाथों कैच करा दिया। इसके बाद स्टीव स्मिथ और मैट रेनशॉ ने पारी संभालने की कोशिश की। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 43 रन जोड़े। रेनशॉ 12 रन बनाकर यानसन की गेंद पर आउट हुए। अगली ही गेंद पर एलेक्स कैरी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 65 रन पर 6 विकेट हो गया। कमिंस 10वें शिकार बने स्मिथ ने एक छोर संभाले रखा, लेकिन वियान मुल्डर ने ब्यू वेबस्टर को 13 रन पर एडेन मार्करम के हाथों कैच करा दिया। स्मिथ भी 28 रन बनाकर मुल्डर की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद मिचेल स्टार्क 1 रन बनाकर रबाडा का शिकार बने। आखिरी विकेट के रूप में कप्तान पैट कमिंस 7 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मुल्डर ने ब्रेट्जके के हाथों कैच कराया। हेजलवुड 2 रन बनाकर नाबाद रहे। साउथ अफ्रीका ने पहली पारी 425/9 पर डिक्लेयर की साउथ अफ्रीका ने मंगलवार को तीसरे दिन 9 विकेट पर 425 रन बनाकर पहली पारी घोषित की। कप्तान टेम्बा बावुमा ने गकेबरहा में 179 रन की पारी खेली। मार्को यानसन ने 85 रन बनाए। साइमन हार्मर ने 82 रन का योगदान दिया। स्मिथ 11 हजार टेस्ट रन बनाने वाले तीसरे ऑस्ट्रेलियाई स्टीव स्मिथ टेस्ट क्रिकेट में 11,000 रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलिया के तीसरे बल्लेबाज बन गए। उन्होंने पहली पारी में 28 रन बनाकर यह उपलब्धि हासिल की। उनसे पहले रिकी पोंटिंग (13,378) और एलन बॉर्डर (11,174) यह मुकाम हासिल कर चुके हैं।

​स्पोर्ट्स | दैनिक भास्कर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *