नकोदर में विधायक ने 1390 परिवारों को सौंपे प्रॉपर्टी कार्ड:मेरा घर-मेरे नाम योजना से मिला कानूनी हक; इंद्रजीत कौर बोलीं- जनता की सेवा में सदैव हाजिर

नकोदर में विधायक ने 1390 परिवारों को सौंपे प्रॉपर्टी कार्ड:मेरा घर-मेरे नाम योजना से मिला कानूनी हक; इंद्रजीत कौर बोलीं- जनता की सेवा में सदैव हाजिर

जालंधर जिले के नकोदर में विधायक इंद्रजीत कौर मान ने मेरा घर- मेरे नाम योजना के तहत 1390 परिवारों को प्रॉपर्टी कार्ड सौंपे। इससे इन मकान मालिकों को उनकी संपत्ति का कानूनी मालिकाना हक मिला। ये कार्ड ब्लॉक नकोदर के अलग-अलग गांवों के लाभार्थियों को दिए गए। इनमें आलोवाल के 407, चक खुर्द के 339, नया पिंड अराइयां के 153, मीरांपुर के 136, बागपुर के 88, ढड्डा हुंदल के 71, महिमूदपुर के 68, ढड्डा दिलखांपुर के 67 और ढड्डा हरीपुर के 61 लाभार्थी शामिल हैं। विधायक मान ने कहा कि वह जनता की सेवा के लिए हमेशा तैयार हैं। उन्होंने बताया कि मान सरकार का मकसद लोगों को उनके घरों का असली मालिकाना हक दिलाना है, जिसके लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। यह लोग रहे मौजूद इस मौके पर तहसीलदार गुरप्रीत सिंह, पटवारी बलजोत सिंह, ब्लॉक प्रधान बूटा सिंह, धर्मपाल, मंगजीत सिंह, जसवंत सिंह, ब्लॉक प्रधान व सरपंच हरदीप कौर, सरपंच किरणदीप कौर, सरपंच जसवंत कौर, सरपंच कुलदीप सिंह, सरपंच सोहन लाल, सरपंच कुलविंदर कौर, सरपंच हरप्रीत सिंह, सरपंच रमन कुमार, सरपंच बलवीरो, सरपंच दर्शन राम, सरपंच बखशो, सरपंच मेवा सिंह, स्वर्ण सिंह, सुक्खा, प्रितपाल सिंह, चौधरी जसवीर सिंह, परमजीत सिंह, दलवीर सिंह, बलवंत सिंह, इंद्रजीत, अमनदीप, बलविंदर सिंह तथा हरजीत सिंह निक्का बागड़िया सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *