घर में घुसकर 80 साल की बुजुर्ग को चाकू मारा:गले पर किया वार, हालत गंभीर; CCTV में भागते दिखे युवक पर शक

घर में घुसकर 80 साल की बुजुर्ग को चाकू मारा:गले पर किया वार, हालत गंभीर; CCTV में भागते दिखे युवक पर शक

बीकानेर में 80 साल की बुजुर्ग महिला पर घर में घुसकर चाकू से हमला किया गया। वारदात लूणकरणसर कस्बे के वार्ड 29 में हुई। महिला का घर गर्ल्स स्कूल के पीछे है। हमलावर की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने CCTV में भागते नजर आए युवक पर शक जाहिर किया है। वार्ड 29 में रहने वाली खातून (80) के गले पर चाकू से हमला किया गया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे हॉस्पिटल लेकर गए जहां से उसे बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। जहां ट्रॉमा सेंटर पर महिला का इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलने पर लूणकरणसर पुलिस और टाइगर फोर्स की टीम अस्पताल पहुंची। सीसीटीवी में भागता दिखा युवक घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। एक फुटेज में एक युवक भागता हुआ दिखाई दिया। पुलिस को युवक पर वारदात करने का शक है। युवक की तलाश में सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल महिला पर हमला करने के कारण की पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस लूट के मकसद से अनजान आरोपी की ओर से की गई वारदात और किसी परिचित से झगड़े के एंगल से भी जांच को आगे बढ़ा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *