मुजफ्फरपुर के बोचहां थाना क्षेत्र में कासिरामपुर पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे झाड़ियों में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बुधवार को काम पर जा रहे ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाया है, जो साक्ष्य जुटाएगी। शव के पास एक चप्पल, दूसरा थोड़ी दूर मिला स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, सड़क किनारे झाड़ियों में शव पड़ा था। मृतक के एक पैर में चप्पल थी, जबकि दूसरे पैर की चप्पल कुछ दूरी पर मिली। आसपास के लोग मृतक की पहचान नहीं कर सके। शव मिलने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। कुछ लोगों ने मृतक को मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया, जबकि कुछ ने आशंका जताई कि कहीं दूसरी जगह से लाकर शव यहां फेंका गया है। हालांकि, इन बातों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पहचान के लिए दूसरे थानों को भेजी जाएगी तस्वीर बोचहां थानाध्यक्ष यशवंत मिश्रा ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना दी थी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी तस्वीर अलग-अलग थानों में भेजकर पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाया जा रहा है। टीम के पहुंचने पर साक्ष्य संकलन किया जाएगा। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। शव मिलने के पीछे की वजह और व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। मुजफ्फरपुर के बोचहां थाना क्षेत्र में कासिरामपुर पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे झाड़ियों में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बुधवार को काम पर जा रहे ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाया है, जो साक्ष्य जुटाएगी। शव के पास एक चप्पल, दूसरा थोड़ी दूर मिला स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, सड़क किनारे झाड़ियों में शव पड़ा था। मृतक के एक पैर में चप्पल थी, जबकि दूसरे पैर की चप्पल कुछ दूरी पर मिली। आसपास के लोग मृतक की पहचान नहीं कर सके। शव मिलने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। कुछ लोगों ने मृतक को मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया, जबकि कुछ ने आशंका जताई कि कहीं दूसरी जगह से लाकर शव यहां फेंका गया है। हालांकि, इन बातों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पहचान के लिए दूसरे थानों को भेजी जाएगी तस्वीर बोचहां थानाध्यक्ष यशवंत मिश्रा ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना दी थी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी तस्वीर अलग-अलग थानों में भेजकर पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाया जा रहा है। टीम के पहुंचने पर साक्ष्य संकलन किया जाएगा। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। शव मिलने के पीछे की वजह और व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

