मोतिहारी के साईं मंदिर में चोरी, गश्ती-बाइक गश्ती पार्टी निलंबित:10 किलो के चांदी का छत्र और गणेश जी का मुकुट ले गए चोर

मोतिहारी के साईं मंदिर में चोरी, गश्ती-बाइक गश्ती पार्टी निलंबित:10 किलो के चांदी का छत्र और गणेश जी का मुकुट ले गए चोर

मोतिहारी के नगर थाना क्षेत्र के मिस्कॉट मोहल्ला स्थित साईं बाबा मंदिर में चोरी हो गई। चोरों ने मंदिर का दरवाजा तोड़कर साईं बाबा का करीब 8 से 10 किलो वजनी चांदी का छत्र और भगवान गणेश जी का 100 ग्राम वजनी मुकुट चुरा लिया। घटना के समय मंदिर के पुजारी मंदिर परिसर में ही सो रहे थे, लेकिन उन्हें चोरी का पता नहीं चला। मंदिर समिति के सदस्य राजेश कुमार उर्फ गुड्डू ने बताया कि चोर देर रात मुख्य दरवाजे की कुंडी उखाड़कर अंदर घुसे थे। पुजारी ने नींद खुलने पर पुलिस को दी सूचना सुबह पुजारी की नींद खुलने पर छत्र गायब मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। डायल 112 पर कॉल के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच की। नगर थाने में लिखित शिकायत भी दी गई है। चोर जल्दबाजी में अपना औजार मंदिर में ही छोड़कर भाग गए। पुलिस ने औजार जब्त कर लिया है, जो जांच में जरूरी सुराग बन सकता है। दान पेटी सुरक्षित मिली है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इस मामले में एसपी स्वर्ण प्रभात ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गस्ती पार्टी अजीत सिंह और बाइक गड़ती पार्टी को निलंबित कर दिया है। मोतिहारी के नगर थाना क्षेत्र के मिस्कॉट मोहल्ला स्थित साईं बाबा मंदिर में चोरी हो गई। चोरों ने मंदिर का दरवाजा तोड़कर साईं बाबा का करीब 8 से 10 किलो वजनी चांदी का छत्र और भगवान गणेश जी का 100 ग्राम वजनी मुकुट चुरा लिया। घटना के समय मंदिर के पुजारी मंदिर परिसर में ही सो रहे थे, लेकिन उन्हें चोरी का पता नहीं चला। मंदिर समिति के सदस्य राजेश कुमार उर्फ गुड्डू ने बताया कि चोर देर रात मुख्य दरवाजे की कुंडी उखाड़कर अंदर घुसे थे। पुजारी ने नींद खुलने पर पुलिस को दी सूचना सुबह पुजारी की नींद खुलने पर छत्र गायब मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। डायल 112 पर कॉल के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच की। नगर थाने में लिखित शिकायत भी दी गई है। चोर जल्दबाजी में अपना औजार मंदिर में ही छोड़कर भाग गए। पुलिस ने औजार जब्त कर लिया है, जो जांच में जरूरी सुराग बन सकता है। दान पेटी सुरक्षित मिली है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इस मामले में एसपी स्वर्ण प्रभात ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गस्ती पार्टी अजीत सिंह और बाइक गड़ती पार्टी को निलंबित कर दिया है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *