भीलवाड़ा में पंचायत आम चुनाव 2026 के तहत पहले चरण का मतदान कल यानी गुरुवार को होगा। इस चरण में जिले की 9 पंचायत समितियों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। कुल 1110 मतदान केंद्रों पर 8 लाख 91 हजार 353 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। वहीं, 24 अक्टूबर को सरपंच पदों के लिए मतदान कराया जाएगा। जिले की कुल 16 पंचायत समितियों में जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच और उपसरपंच पदों के लिए चुनाव होने हैं। दोनों चरणों में कुल 14 लाख 37 हजार 322 मतदाता वोट करेंगे। पहले चरण में 28 जिला परिषद और 177 पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान पहले चरण में जिला परिषद के 28 सदस्यों और पंचायत समिति के 177 सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान होगा। जिला परिषद की 28 सीटों में 23 पूर्ण और 5 आंशिक सीटें शामिल हैं। प्रथम चरण की 9 पंचायत समितियों में कुल 1110 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 8 लाख 91 हजार 353 मतदाता मतदान करेंगे। जिले में कुल 1741 मतदान केंद्र, 14.37 लाख मतदाता जिले में दोनों चरणों को मिलाकर कुल 1741 मतदान केंद्र हैं। अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार, जिले में कुल 14 लाख 37 हजार 322 मतदाता हैं। पंचायत आम चुनाव के तहत पहले चरण में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव होंगे, जबकि 24 अक्टूबर को सरपंच पदों के लिए मतदान कराया जाएगा। प्रथम चरण में पंचायत समितियों में वोटिंग के लिए 1,110 मतदान केंद्र

