बिजनौर में फर्जी बैनामा कराकर जमीन हड़पने का आरोप:ग्रामीण डीएम से मिले, मुआवजा रुकवाने की मांग की।

बिजनौर में फर्जी बैनामा कराकर जमीन हड़पने का आरोप:ग्रामीण डीएम से मिले, मुआवजा रुकवाने की मांग की।

बिजनौर में बुधवार को 12 बजे दर्जनों ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने डीएम से शिकायत की कि उनकी जमीन पर फर्जी बैनामा कराकर कब्जा किया जा रहा है। नेशनल हाईवे का मुआवजा भी रुकवा दिया गया है। ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की। नजीबाबाद के मुस्वीखानपुर निवासी उम्मेद सिंह की गाटा संख्या 28 की जमीन नेशनल हाईवे-119 किनारे है। उनका आरोप है कि माया देवी, प्रमोद और सचिन ने राजस्व विभाग कर्मचारियों से मिलकर जमीन हड़पने की साजिश रची।
उन्होंने फर्जी बैनामा कराने और 28 जुलाई 2015 को गलत चौहद्दी दिखाकर एक सपा नेता के नाम भी बैनामा कराने का आरोप है। नेशनल हाईवे के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे के आदेश अपर आयुक्त और डीएम बिजनौर ने दिए थे। विजयपाल ने एसडीएम नजीबाबाद कोर्ट में केस दायर कर मुआवजा रुकवा दिया। लेखपाल प्रशांत कुमार पर भी मिलीभगत का आरोप है। इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सदस्य डॉ सत्यपाल सिंह ने कहा कि वह इंसाफ की मांग को लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि पूरा प्रकरण कांग्रेस राहुल गांधी के समक्ष भी उठाया जाएगा

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *