सीतामढ़ी में ट्रक ने भिखारी को रौंदा, मौत:चांदनी चौक के पास एक्सीडेंट, पुलिस ने ट्रक जब्त किया

सीतामढ़ी में ट्रक ने भिखारी को रौंदा, मौत:चांदनी चौक के पास एक्सीडेंट, पुलिस ने ट्रक जब्त किया

सीतामढ़ी जिले के सुप्पी थाना क्षेत्र के चांदनी चौक पर तेज रफ्तार ट्रक ने एक 55 वर्षीय व्यक्ति को कुचल दिया। हादसे में अख्ता पूर्वी निवासी मुजेबुर रहमान की मौत हो गई। वह भीख मांगकर अपनी अंधी और बुजुर्ग मां का पेट भरते थे। उनकी मौत से मां के सामने अब जीवनयापन का संकट खड़ा हो गया है। घटना के बाद इलाके में मातम पसरा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मुजेबुर रहमान चांदनी चौक के पास थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर उन्हें कुचलते हुए निकल गया। हादसा इतना भीषण था कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल ससौला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ट्रक जब्त, चालक के नशे में होने की चर्चा घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर सुप्पी थाना लाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक चालक अत्यधिक शराब के नशे में था। इसी वजह से दुर्घटना होने की बात कही जा रही है। हालांकि, चालक के नशे में होने की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। भीख मांगकर अंधी मां का भरते थे पेट मुजेबुर रहमान की जिंदगी संघर्षों से भरी थी। वह भीख मांगकर किसी तरह अपना और अपनी बुजुर्ग मां का गुजारा करते थे। उनकी मां आंखों से देख नहीं सकती हैं और बेटे पर ही निर्भर थीं। सड़क हादसे में बेटे की मौत के बाद मां के सामने अब भरण-पोषण की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। घटना ने परिवार की बदहाली और असहाय स्थिति को उजागर कर दिया है। हादसे की सूचना मिलने पर राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव सहाबुद्दीन खान मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भिजवाया। पुलिस मामले की जांच और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया में जुटी है। सीतामढ़ी जिले के सुप्पी थाना क्षेत्र के चांदनी चौक पर तेज रफ्तार ट्रक ने एक 55 वर्षीय व्यक्ति को कुचल दिया। हादसे में अख्ता पूर्वी निवासी मुजेबुर रहमान की मौत हो गई। वह भीख मांगकर अपनी अंधी और बुजुर्ग मां का पेट भरते थे। उनकी मौत से मां के सामने अब जीवनयापन का संकट खड़ा हो गया है। घटना के बाद इलाके में मातम पसरा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मुजेबुर रहमान चांदनी चौक के पास थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर उन्हें कुचलते हुए निकल गया। हादसा इतना भीषण था कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल ससौला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ट्रक जब्त, चालक के नशे में होने की चर्चा घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर सुप्पी थाना लाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक चालक अत्यधिक शराब के नशे में था। इसी वजह से दुर्घटना होने की बात कही जा रही है। हालांकि, चालक के नशे में होने की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। भीख मांगकर अंधी मां का भरते थे पेट मुजेबुर रहमान की जिंदगी संघर्षों से भरी थी। वह भीख मांगकर किसी तरह अपना और अपनी बुजुर्ग मां का गुजारा करते थे। उनकी मां आंखों से देख नहीं सकती हैं और बेटे पर ही निर्भर थीं। सड़क हादसे में बेटे की मौत के बाद मां के सामने अब भरण-पोषण की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। घटना ने परिवार की बदहाली और असहाय स्थिति को उजागर कर दिया है। हादसे की सूचना मिलने पर राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव सहाबुद्दीन खान मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भिजवाया। पुलिस मामले की जांच और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया में जुटी है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *