मधेपुरा में प्रिंस के परिजन से मिले पप्पू यादव:बोले- दोषियों को सजा दिलाने के लिए हरसंभव पहल करेंगे, 3 बदमाश गिरफ्तार

मधेपुरा में प्रिंस के परिजन से मिले पप्पू यादव:बोले- दोषियों को सजा दिलाने के लिए हरसंभव पहल करेंगे, 3 बदमाश गिरफ्तार

पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव मंगलवार को मधेपुरा के घैलाढ़ थाना क्षेत्र के इनरवा गांव पहुंचे। यहां उन्होंने राजद विधायक प्रो. चंद्रशेखर के रिश्तेदार प्रिंस रंजन हत्याकांड में मृतक के परिजनों से मुलाकात की। सांसद ने प्रिंस के माता-पिता, भाई-बहन सहित अन्य परिजनों से घटना की जानकारी ली और उन्हें ढांढस बंधाया। सांसद के गांव पहुंचते ही परिजन भावुक हो गए। उन्होंने रोते-बिलखते हुए प्रिंस को न्याय दिलाने की मांग की। परिजनों की पीड़ा सुनने के बाद सांसद ने भरोसा दिलाया कि न्याय की लड़ाई में वे परिवार के साथ खड़े रहेंगे। हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और दोषियों को सजा दिलाने के लिए हरसंभव पहल करेंगे। मौके से आई तस्वीरें…… 4 दिन पहले गोली मारकर युवक की हुई थी हत्या गौरतलब है कि 16 अक्टूबर को इनरवा गांव निवासी सुनील यादव के बेटे प्रिंस रंजन की साहूगढ़-गोढ़ियारी रोड पर राज ईंट चिमनी के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। प्रिंस राजद विधायक और बिहार सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर के ममेरे भाई थे। वह घर से तैयार होकर बीएन मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान बदमाशों ने दिनदहाड़े उन्हें गोली मार दी थी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार मधेपुरा पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि लूटपाट के दौरान प्रिंस ने बाइक नहीं रोकी थी, इसलिए उन्हें गोली मार दी। गिरफ्तार आरोपियों में साहूगढ़ के क्रांति कुमार और गौरव कुमार तथा कबियाही के संजीत कुमार शामिल हैं। परिजनों से मुलाकात के बाद सांसद पप्पू यादव ने बिहार में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि राज्य में चोरी, लूट, हत्या और दुष्कर्म जैसी गंभीर घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। सांसद ने कहा कि प्रिंस रंजन हत्याकांड में शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। मामले में स्पीडी ट्रायल चलाकर दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए वे हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया कि न्याय की लड़ाई में उनका साथ देंगे और दोषियों को सजा दिलाने के लिए आवश्यक पहल करेंगे। पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव मंगलवार को मधेपुरा के घैलाढ़ थाना क्षेत्र के इनरवा गांव पहुंचे। यहां उन्होंने राजद विधायक प्रो. चंद्रशेखर के रिश्तेदार प्रिंस रंजन हत्याकांड में मृतक के परिजनों से मुलाकात की। सांसद ने प्रिंस के माता-पिता, भाई-बहन सहित अन्य परिजनों से घटना की जानकारी ली और उन्हें ढांढस बंधाया। सांसद के गांव पहुंचते ही परिजन भावुक हो गए। उन्होंने रोते-बिलखते हुए प्रिंस को न्याय दिलाने की मांग की। परिजनों की पीड़ा सुनने के बाद सांसद ने भरोसा दिलाया कि न्याय की लड़ाई में वे परिवार के साथ खड़े रहेंगे। हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और दोषियों को सजा दिलाने के लिए हरसंभव पहल करेंगे। मौके से आई तस्वीरें…… 4 दिन पहले गोली मारकर युवक की हुई थी हत्या गौरतलब है कि 16 अक्टूबर को इनरवा गांव निवासी सुनील यादव के बेटे प्रिंस रंजन की साहूगढ़-गोढ़ियारी रोड पर राज ईंट चिमनी के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। प्रिंस राजद विधायक और बिहार सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर के ममेरे भाई थे। वह घर से तैयार होकर बीएन मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान बदमाशों ने दिनदहाड़े उन्हें गोली मार दी थी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार मधेपुरा पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि लूटपाट के दौरान प्रिंस ने बाइक नहीं रोकी थी, इसलिए उन्हें गोली मार दी। गिरफ्तार आरोपियों में साहूगढ़ के क्रांति कुमार और गौरव कुमार तथा कबियाही के संजीत कुमार शामिल हैं। परिजनों से मुलाकात के बाद सांसद पप्पू यादव ने बिहार में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि राज्य में चोरी, लूट, हत्या और दुष्कर्म जैसी गंभीर घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। सांसद ने कहा कि प्रिंस रंजन हत्याकांड में शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। मामले में स्पीडी ट्रायल चलाकर दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए वे हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया कि न्याय की लड़ाई में उनका साथ देंगे और दोषियों को सजा दिलाने के लिए आवश्यक पहल करेंगे।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *