पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन के बाद हर्ष फायर:रतलाम में आहुतियां के बाद प्रतिकात्मक बलि दी, कलेक्टर-एसपी और जनप्रतिनिधि हुए शामिल

पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन के बाद हर्ष फायर:रतलाम में आहुतियां के बाद प्रतिकात्मक बलि दी, कलेक्टर-एसपी और जनप्रतिनिधि हुए शामिल

रतलाम में दशहरे पर मंगलवार को पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन किया गया। कार्यक्रम में रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। जनप्रतिनिधि पहले पहुंच गए, जबकि पुलिस अधिकारी बाद में आए। कलेक्टर अजय कटेसरिया भी पूजा शुरू होने के बाद पहुंचे। डीआईजी निमिष अग्रवाल, कलेक्टर अजय कटेसरिया और एसपी अमित कुमार ने जनप्रतिनिधियों के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन कुंड में आहुतियां दीं। इसके बाद विधि-विधान से शस्त्रों की पूजा की गई। कद्दू की प्रतीकात्मक बलि दी पूजा के बाद विधायक मथुरालाल डामर, महापौर प्रहलाद पटेल, डीआईजी निमिष अग्रवाल, कलेक्टर अजय कटेसरिया और एसपी अमित कुमार ने कद्दू की प्रतीकात्मक बलि दी। इसके बाद हर्ष फायर किया गया। कार्यक्रम में पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, महामंत्री जयवंत कोठारी, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी, एएसपी विवेक कुमार, राकेश पंद्रों और आरआई मोहन भर्रावत सहित अन्य लोग मौजूद रहे। भाजपा नेताओं और पुलिसकर्मियों को पहनाए साफे कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा नेताओं और पुलिसकर्मियों को सम्मान के साथ साफे पहनाए गए। हवन के दौरान महापौर प्रहलाद पटेल और आरडीए अध्यक्ष ने दूसरे जनप्रतिनिधियों को भी आहुति देने का मौका दिया। हवन कुंड की अग्नि प्रज्ज्वलित करने के बाद आरडीए अध्यक्ष ने वहां मौजूद एक युवती को अपनी जेब से 100 रुपए निकालकर दिए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *