कांग्रेस ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया:दशहरा पर बुरहानपुर में मांगा इस्तीफा, मतदाता सूची पर उठाए सवाल

कांग्रेस ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया:दशहरा पर बुरहानपुर में मांगा इस्तीफा, मतदाता सूची पर उठाए सवाल

बुरहानपुर में शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया। दशहरे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका पुतला दहन कर इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर उठ रहे सवालों के बीच किया गया। कांग्रेस अध्यक्ष ने लगाए आरोप शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू टाक ने आरोप लगाया कि चुनाव आयुक्त ने भाजपा नेताओं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के साथ मिलकर मतदाताओं के अधिकारों को प्रभावित किया और वोट काटे। उन्होंने कहा कि देशभर में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठ रही है। इस्तीफा होने तक आंदोलन जारी रखने की बात रिंकू टाक ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक चुनाव आयुक्त इस्तीफा नहीं देते, आंदोलन जारी रहेगा। कांग्रेस मीडिया प्रभारी तफ्फजुल हुसैन मुलायमवाला ने भी कहा कि पार्टी मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी। प्रदर्शन में कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *