आज अखबार नहीं, बिहार की कल की 10 बड़ी खबरें:टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बेगूसराय का ऋृतिक गिरफ्तार, पति के सामने महिला से गैंगरेप

आज अखबार नहीं, बिहार की कल की 10 बड़ी खबरें:टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बेगूसराय का ऋृतिक गिरफ्तार, पति के सामने महिला से गैंगरेप

आज नो न्यूज पेपर डे है। 20 अक्टूबर को विजयादशमी के कारण आज अखबार प्रकाशित नहीं होगा। हालांकि, बिहार की हर जरूरी खबर आपको दैनिक भास्कर ऐप पर मिलती रहेगी। पढ़िए, कल की 10 बड़ी खबरें… 1. टाइगर श्रॉफ पर अटैक का बिहार कनेक्शन बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए तीन संदिग्धों में एक बिहार के बेगूसराय का है। उसकी पहचान ऋतिक कुमार(22) के रूप में हुई। उसके पिता रामू महतो बेगूसराय के पिपरई में रहते हैं। ऋतिक फिलहाल मुंबई के अंधेरी में गिल बारली, उर्दू स्कूल के पास रहता है। वो बाइक राइडर है। पूरी खबर पढ़ें 2. मोतिहारी में महिला के साथ 8 लोगों ने किया गैंगरेप मोतिहारी में पति के साथ दशहरा का मेला घूमकर लौट रही महिला का साथ 8 लोगों ने गैंगरेप किया है। बदमाशों ने पहले पति के साथ मारपीट की। 3 हजार रूपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए और लूटपाट की। उसके बाद पति के सामने महिला को खींचकर सुनसान जगह ले गए और गैंगरेप किया। पूरी खबर पढ़ें 3. पटना में 90 फीट का रावण का होगा दहन विजयादशमी पर 20 अक्टूबर को गांधी मैदान में होने वाला रावण वध समारोह इस बार पहले से अधिक भव्य होगा। इस साल यहां अब तक का सबसे ऊंचा 90 फीट रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। वहीं, मेघनाद का 85 फीट और कुंभकर्ण का 80 फीट ऊंचा पुतला बनाया जा रहा है। तीनों पुतलों को विशेष तकनीक और आकर्षक सजावट के साथ तैयार किया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें 4. पप्पू यादव का दावा, बोले- अनुज सिंह ने 9वीं में लड़की से छेड़छाड़ किया पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने जनसुराज के MLC प्रत्याशी अनुज सिंह को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। आज फेसबुक लाइव के दौरान उन्होंने अनुज सिंह के पुराने विवादों का जिक्र करते हुए उनके लिए प्रचार कर रहे मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह पर भी निशाना साधा। पप्पू यादव ने अनंत सिंह को माफिया बताते हुए मीडिया पर आरोप लगाया कि वह ऐसे लोगों को हीरो की तरह पेश करता है। पूरी खबर पढ़ें 5. रिटायर्ड असिस्टेंट कमिश्नर हत्याकांड- मुख्य आरोपी अरेस्ट भोजपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नवादा थाना क्षेत्र के कनकपुरी मोहल्ला निवासी क्षेत्रीय संगठन के अध्यक्ष सह कस्टम विभाग के रिटायर्ड असिस्टेंट कमिश्नर रामकुमार सिंह की हत्या मामले में मुख्य आरोपी चंदन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने पश्चिम बंगाल के दमदम हवाई अड्डे से सोमवार की सुबह गिरफ्तार किया। पूरी खबर पढ़ें 6. मोकामा विधायक अनंत सिंह और जनसुराज प्रत्याशी पर 3 FIR पटना के मोकामा विधायक अनंत सिंह और जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उनके रोड शो में कथित तौर पर नियमों की अनदेखी को लेकर तीन FIR दर्ज की गई हैं। जानकारी के मुताबिक, प्रशासन ने बाढ़ थाने में दो और मोकामा थाने में एक मामला दर्ज कराया है। बाढ़ थाने में आचार संहिता के उल्लंघन और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने के आरोप में दो FIR दर्ज की गई हैं। पूरी खबर पढ़ें 7. गिरिराज बोले- सत्ता परिवर्तन खून-खराबे से नहीं, लोकतांत्रिक तरीके से होगा बेगूसराय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर तीखा और आक्रामक हमला बोला है। उन्होंने देश की राजनीतिक स्थिति और विपक्षी दलों की गतिविधियों पर बात करते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा कि देश में जब भी सत्ता का परिवर्तन होगा, वह पूरी तरह से लोकतांत्रिक तरीके और वोट के माध्यम से ही होगा। पूरी खबर पढ़ें 8. सीतामढ़ी में दुर्गा पूजा पंडाल के पास आर्केस्ट्रा, अश्लील डांस सीतामढ़ी में एक तरफ मां दुर्गा की प्रतिमा, पूजा-अर्चना और श्रद्धालुओं की आस्था, तो दूसरी तरफ आर्केस्ट्रा में अश्लील डांस कराए जाने का वीडियो सामने आया है। सीतामढ़ी जिले के रीगा मिल बाजार में दुर्गा पूजा के दौरान आयोजित आर्केस्ट्रा कार्यक्रम को लेकर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि श्री दुर्गा पूजा समिति के पूजा स्थल के पास ही स्टेज सजाकर कार्यक्रम कराया गया, जिसमें अश्लील डांस प्रस्तुत किए गए। पूरी खबर पढ़ें 9. बगहा में बच्चे का सिर कटा शव मिला, 8 दिन से लापता था बगहा में सोमवार दोपहर 8 दिन से लापता 13 वर्षीय छात्र का शव गन्ने के खेत में मिला। शव क्षत-विक्षत हालत में था। उसका सिर और धड़ अलग-अलग थे और शरीर कई हिस्सों में कटा हुआ था। मृतक की पहचान रामनगर थाना क्षेत्र के मठिया निवासी अमानुल्लाह खान के बेटे शिब्बू खान के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पूरी खबर पढ़ें 10. पवन सिंह ने भरे मंच से अक्षरा से माफी मांगी भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह और अभिनेत्री अक्षरा सिंह की कंट्रोवर्सी किसी से छुपी नहीं है। अब पवन सिंह ने अक्षरा से स्टेज पर माफी मांगी है। उन्होंने अक्षरा को अपनी बाबू- बच्चा कहा। दरअसल, मुंगेर में एक कार्यक्रम के दौरान अक्षरा सिंह का जिक्र होने पर पवन सिंह ने मंच से कहा, “अक्षरा सिंह मेरा बाबू है, मेरा बच्चा है… उनके पिताजी हमारे भइया हैं, उनकी माताजी मेरी भाभी हैं। मैंने सॉरी बोला ना… अब एक बार चारों तरफ ताली बजाओ!” पूरी खबर पढ़ें आज नो न्यूज पेपर डे है। 20 अक्टूबर को विजयादशमी के कारण आज अखबार प्रकाशित नहीं होगा। हालांकि, बिहार की हर जरूरी खबर आपको दैनिक भास्कर ऐप पर मिलती रहेगी। पढ़िए, कल की 10 बड़ी खबरें… 1. टाइगर श्रॉफ पर अटैक का बिहार कनेक्शन बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए तीन संदिग्धों में एक बिहार के बेगूसराय का है। उसकी पहचान ऋतिक कुमार(22) के रूप में हुई। उसके पिता रामू महतो बेगूसराय के पिपरई में रहते हैं। ऋतिक फिलहाल मुंबई के अंधेरी में गिल बारली, उर्दू स्कूल के पास रहता है। वो बाइक राइडर है। पूरी खबर पढ़ें 2. मोतिहारी में महिला के साथ 8 लोगों ने किया गैंगरेप मोतिहारी में पति के साथ दशहरा का मेला घूमकर लौट रही महिला का साथ 8 लोगों ने गैंगरेप किया है। बदमाशों ने पहले पति के साथ मारपीट की। 3 हजार रूपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए और लूटपाट की। उसके बाद पति के सामने महिला को खींचकर सुनसान जगह ले गए और गैंगरेप किया। पूरी खबर पढ़ें 3. पटना में 90 फीट का रावण का होगा दहन विजयादशमी पर 20 अक्टूबर को गांधी मैदान में होने वाला रावण वध समारोह इस बार पहले से अधिक भव्य होगा। इस साल यहां अब तक का सबसे ऊंचा 90 फीट रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। वहीं, मेघनाद का 85 फीट और कुंभकर्ण का 80 फीट ऊंचा पुतला बनाया जा रहा है। तीनों पुतलों को विशेष तकनीक और आकर्षक सजावट के साथ तैयार किया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें 4. पप्पू यादव का दावा, बोले- अनुज सिंह ने 9वीं में लड़की से छेड़छाड़ किया पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने जनसुराज के MLC प्रत्याशी अनुज सिंह को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। आज फेसबुक लाइव के दौरान उन्होंने अनुज सिंह के पुराने विवादों का जिक्र करते हुए उनके लिए प्रचार कर रहे मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह पर भी निशाना साधा। पप्पू यादव ने अनंत सिंह को माफिया बताते हुए मीडिया पर आरोप लगाया कि वह ऐसे लोगों को हीरो की तरह पेश करता है। पूरी खबर पढ़ें 5. रिटायर्ड असिस्टेंट कमिश्नर हत्याकांड- मुख्य आरोपी अरेस्ट भोजपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नवादा थाना क्षेत्र के कनकपुरी मोहल्ला निवासी क्षेत्रीय संगठन के अध्यक्ष सह कस्टम विभाग के रिटायर्ड असिस्टेंट कमिश्नर रामकुमार सिंह की हत्या मामले में मुख्य आरोपी चंदन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने पश्चिम बंगाल के दमदम हवाई अड्डे से सोमवार की सुबह गिरफ्तार किया। पूरी खबर पढ़ें 6. मोकामा विधायक अनंत सिंह और जनसुराज प्रत्याशी पर 3 FIR पटना के मोकामा विधायक अनंत सिंह और जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उनके रोड शो में कथित तौर पर नियमों की अनदेखी को लेकर तीन FIR दर्ज की गई हैं। जानकारी के मुताबिक, प्रशासन ने बाढ़ थाने में दो और मोकामा थाने में एक मामला दर्ज कराया है। बाढ़ थाने में आचार संहिता के उल्लंघन और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने के आरोप में दो FIR दर्ज की गई हैं। पूरी खबर पढ़ें 7. गिरिराज बोले- सत्ता परिवर्तन खून-खराबे से नहीं, लोकतांत्रिक तरीके से होगा बेगूसराय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर तीखा और आक्रामक हमला बोला है। उन्होंने देश की राजनीतिक स्थिति और विपक्षी दलों की गतिविधियों पर बात करते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा कि देश में जब भी सत्ता का परिवर्तन होगा, वह पूरी तरह से लोकतांत्रिक तरीके और वोट के माध्यम से ही होगा। पूरी खबर पढ़ें 8. सीतामढ़ी में दुर्गा पूजा पंडाल के पास आर्केस्ट्रा, अश्लील डांस सीतामढ़ी में एक तरफ मां दुर्गा की प्रतिमा, पूजा-अर्चना और श्रद्धालुओं की आस्था, तो दूसरी तरफ आर्केस्ट्रा में अश्लील डांस कराए जाने का वीडियो सामने आया है। सीतामढ़ी जिले के रीगा मिल बाजार में दुर्गा पूजा के दौरान आयोजित आर्केस्ट्रा कार्यक्रम को लेकर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि श्री दुर्गा पूजा समिति के पूजा स्थल के पास ही स्टेज सजाकर कार्यक्रम कराया गया, जिसमें अश्लील डांस प्रस्तुत किए गए। पूरी खबर पढ़ें 9. बगहा में बच्चे का सिर कटा शव मिला, 8 दिन से लापता था बगहा में सोमवार दोपहर 8 दिन से लापता 13 वर्षीय छात्र का शव गन्ने के खेत में मिला। शव क्षत-विक्षत हालत में था। उसका सिर और धड़ अलग-अलग थे और शरीर कई हिस्सों में कटा हुआ था। मृतक की पहचान रामनगर थाना क्षेत्र के मठिया निवासी अमानुल्लाह खान के बेटे शिब्बू खान के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पूरी खबर पढ़ें 10. पवन सिंह ने भरे मंच से अक्षरा से माफी मांगी भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह और अभिनेत्री अक्षरा सिंह की कंट्रोवर्सी किसी से छुपी नहीं है। अब पवन सिंह ने अक्षरा से स्टेज पर माफी मांगी है। उन्होंने अक्षरा को अपनी बाबू- बच्चा कहा। दरअसल, मुंगेर में एक कार्यक्रम के दौरान अक्षरा सिंह का जिक्र होने पर पवन सिंह ने मंच से कहा, “अक्षरा सिंह मेरा बाबू है, मेरा बच्चा है… उनके पिताजी हमारे भइया हैं, उनकी माताजी मेरी भाभी हैं। मैंने सॉरी बोला ना… अब एक बार चारों तरफ ताली बजाओ!” पूरी खबर पढ़ें  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *