सीमा कपूर को मिलेगा कलिंगा लिटरेरी अवार्ड:झालावाड़ की निर्माता-निर्देशक अपनी आत्मकथा ‘यू गुजरी है अब तलक’ के लिए होंगी सम्मानित

सीमा कपूर को मिलेगा कलिंगा लिटरेरी अवार्ड:झालावाड़ की निर्माता-निर्देशक अपनी आत्मकथा ‘यू गुजरी है अब तलक’ के लिए होंगी सम्मानित

झालावाड़ की फिल्म और धारावाहिक निर्माता-निर्देशक सीमा कपूर को प्रतिष्ठित कलिंगा लिटरेरी अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें यह सम्मान उनकी आत्मकथा ‘यू गुजरी है अब तलक’ के लिए मिलेगा। यह समारोह 18 दिसंबर को दिल्ली के त्रावणकोर पैलेस में होगा, जहां उन्हें एक लाख रुपए की पुरस्कार राशि भी दी जाएगी। सीमा कपूर का झालावाड़ की ऐतिहासिक धरोहरों और सांस्कृतिक विरासत से गहरा जुड़ाव रहा है। उनके सम्मान की खबर से झालावाड़ के सामाजिक और साहित्यिक संगठनों में खुशी है। उनकी फिल्मों और धारावाहिकों ने जिले के ऐतिहासिक स्थलों को पहचान दिलाई है। उन्होंने अपने कई प्रोजेक्ट्स की शूटिंग के लिए झालावाड़ की लोकेशन को चुना है। दूरदर्शन के धारावाहिक ‘किले का रहस्य’ की शूटिंग गागरोन दुर्ग में हुई थी। इसके अलावा, उनकी फिल्म ‘हाट द वीकली बाजार’ और हिंदी धारावाहिक ‘अवंतिका’ की शूटिंग भी झालावाड़ में की गई है। आत्मकथा को मिला साहित्यिक सम्मान
सीमा कपूर को मिलने वाला यह पुरस्कार उनकी आत्मकथा ‘यू गुजरी है अब तलक’ के लिए दिया जा रहा है। उनके भाई निखिल कपूर ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि लेखन के क्षेत्र में इस तरह का सम्मान मिलना बड़ी उपलब्धि है और चुनिंदा लोगों को ही ऐसे पुरस्कार प्राप्त होते हैं। अभिनेता अनुपम खेर सहित अन्य कलाकारों ने भी सीमा कपूर को बधाई दी है।
झालावाड़ के संगठनों ने भी उनकी उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं। जिले से जुड़ी लोकेशनों को अपने रचनात्मक कार्यों में स्थान देने वाली सीमा कपूर का यह सम्मान स्थानीय लोगों के लिए भी गर्व का विषय बन गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *