रावण दहन पर लखनऊ के साउथ जोन में मुस्तैदी:10 थाना क्षेत्रों में 32 जगह जलेगा रावण का पुतला, ड्रोन से निगरानी होगी

रावण दहन पर लखनऊ के साउथ जोन में मुस्तैदी:10 थाना क्षेत्रों में 32 जगह जलेगा रावण का पुतला, ड्रोन से निगरानी होगी

कहीं रावण दहन के लिए उमड़ने वाली भीड़ तो कहीं प्रतिमा विसर्जन के दौरान सुरक्षा की चुनौती। दशहरा पर शहर के साउथ जोन में पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। मंगलवार यानी कि आज साउथ जोन के 10 थानों में करीब 32 स्थानों पर रावण दहन होगा। भीड़ को संभालने से लेकर महिलाओं की सुरक्षा और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए 15 क्विक रिस्पॉन्स टीमें (क्यूआरटी) और पीएसी की करीब तीन प्लाटून तैनात की गई हैं। रावण दहन के सभी स्थलों पर संबंधित थानों की पुलिस टीम और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की जगह पर एसडीआरएफ की टीम भी मौजूद रहेगी। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है, जबकि ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है। मोहनलालगंज में सबसे अधिक सात स्थानों पर रावण दहन होगा। पीजीआई में पांच, जबकि नगराम, सुशांत गोल्फ सिटी, कृष्णानगर, बंथरा और बिजनौर में तीन-तीन जगह पुतले जलाए जाएंगे। निगोहां में दो और गोसाईंगंज व सरोजनीनगर में एक-एक स्थान पर रावण दहन होगा। गोसाईंगंज में 25 अक्टूबर को भी एक स्थान पर पुतला दहन प्रस्तावित है। आपात स्थिति में तुरंत पहुंचेगी क्यूआरटी डीसीपी साउथ मो मुश्ताक ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि दशहरा के कार्यक्रमों के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 15 क्यूआरटी लगातार गश्त करेंगी। इनका उद्देश्य सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालना है। इसके अलावा पीएसी की करीब तीन प्लाटून तैनात की गई हैं। प्रतिमा विसर्जन स्थलों और संवेदनशील इलाकों में भी अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है,ताकि भीड़ बढ़ने पर व्यवस्था प्रभावित न हो। ड्रोन से नजर, महिला पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी भीड़भाड़ वाले इलाकों में निगरानी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है।महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई है।पुलिस की टीमें लगातार गश्त करेंगी और संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर रखेंगी। रावण दहन के साथ प्रतिमा विसर्जन के दौरान भी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने पर जोर है। पुलिस आयोजन समितियों के सदस्यों से लगातार संपर्क में है। कार्यक्रमों के दौरान आने वाली समस्याओं और सुझावों को ध्यान में रखकर सुरक्षा की योजना बनाई गई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पर्याप्त बल तैनात किया गया है और सभी कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए निगरानी रखी जा रही है। राम बनेंगे अमित, विभीषण की भूमिका निभाएंगे उस्मान निगोहां के बाल दशहरा मेले में रामलीला के मंचन के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द की अनूठी मिसाल देखने को मिलेगी। स्थानीय हिंदू-मुस्लिम युवा मिलकर रामलीला का मंचन करेंगे। इसमें हिंदू समुदाय के अमित गुप्ता भगवान राम और मुस्लिम समुदाय के उस्मान विभीषण की भूमिका निभाएंगे। दोनों समुदायों के युवाओं की यह भागीदारी आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश देगी।एक दिवसीय मेले में 52 फीट ऊंचे रावण का दहन किया जाएगा

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *